विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर यूथ रेडक्रास द्वारा फ्लैश मॉब के माध्यम दिया जागरुकता का संदेश

Updated on 01-06-2022 07:50 PM

भोपाल  भारतीय रेडक्रास सोसायटी मप्र राज्य शाखा के जनरल सेक्रेटरी प्रदीप त्रिपाठी ने बताया कि दुनिया भर में हर साल 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया जाता है। इस दिवस पर रेडक्रास राज्य शाखा के सौजन्य से भोपाल के 04 स्थानीय महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा शहर के युवा वर्ग के साथ अन्य लोगों को विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर भोपाल के डी.बी. मॉल, 10 नम्बर स्टॉफ एवं न्यू मार्केट में जागरुकता लाने हेतु Flash Mob (फ्लैश मॉब) का आयोजन किया गया।


श्री प्रदीप त्रिपाठी ने कहा कि रेडक्रास राज्य शाखा के चेयरमैन डॉ. गगन कोल्हे, वाईस चेयरमैन भारत झंवर एवं मानसेवी कोषाध्यक्ष शशांक श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में विश्व तम्बाकू निषेध दिवस-31 मई 2022 पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सर्वप्रथम शासकीय हमीदिया महाविद्यालय के छात्रों द्वारा शहर के डी.बी. मॉल परिसर में दोपहर 3.30 बजे से 4.30 बजे तक लोगों के सामने Flash Mob (फ्लैश मॉब) के माध्यम से लोगों में तम्बाकू की छोड़े जीवन से नाता जोड़ों स्लोगन के जरिए लोगों को जागरूक होने की अपील की।

 इसी कड़ी में न्यू मार्केट में विक्रमादित्य कॉलेज द्वारा सायं 4.45 बजे से 5.45 बजे तथा सायं 6.00 बजे से 7.00 बजे तक शासकीय सरोजनी नायडू कन्या महाविद्यालय एवं शासकीय एम0एम0बी0 कन्या महाविद्यालय के छात्रा छात्राओं द्वारा युवा वर्ग एवं लोगों को Flash Mob (फ्लैश मॉब) के माध्यम से प्रदर्शन कर नशे की लत छोड़ने उससे मुक्ति पाने की अपील की। वहीं युवा वर्गों को अधिक से अधिक रक्तदान करने की भी अपील की।

उन्होंने कहा कि छात्र छात्राओं द्वारा स्लोगन
‘‘
हम सभी करें रक्तदान, रक्तदान है जीवन दान‘‘
‘‘
रेडक्रास का है ये सपना, नशा मुक्त हो युवा अपना‘‘
‘‘
स्वास्थ्य का मूल मंत्र दूर रहे नशे का तंत्र‘‘ भी लोगों बताएं।


इस अवसर पर रेडक्रास चिकित्सालय के प्रशासनिक अधिकारी डॉ. डी.पी. अग्रवाल एवं डॉ. के.एस. शाह द्वारा लोगों को तम्बाकू से होने वाली बीमारी के बारे में बताया एवं नशा करने के लिये प्रेरित किया।


जनरल सेक्रेटरी प्रदीप त्रिपाठी, द्वारा शहर के 04 महाविद्यालयों क्रमशः शासकीय हमीदिया महाविद्यालय, शासकीय सरोजनी नायडू कन्या महाविद्यालय, शासकीय एम0एल0बी0 कन्या महाविद्यालय,एवं विक्रमादित्य कॉलेज के छात्र-छात्राओं तथा महाविद्यालयों के यूथ प्रभारियों के सरानीय योगदान के लिये आभार व्यक्त किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.