बरकतउल्ला विवि में आधी रात छात्रों का प्रदर्शन

Updated on 23-04-2022 10:35 PM

भोपाल बरकउल्ला विश्वविद्यालय में पुलिस के प्रवेश को लेकर छात्रों ने जमकर हंगामा मचाया। छात्रों ने इसके विरोध में कुलपति निवास का घेराव कर दिया। देर रात तक विरोध प्रदर्शन चलता रहा। मौके पर मौजूद पुलिस ने विरोध कर रहे छात्रों को खदेड़ दिया।

छात्र संगठन एनएसयूआई ने आरोप लगाया कि दलित छात्रों के साथ पुलिस ने मारपीट की गई है। इधऱ्, पुलिस मारपीट से इंकार कर रही है। पुलिस का कहना कि बीयू में पढ़ रहे एक छात्र के साथ हुई मारपीट के मामले में पुलिस आरोपी स्टूडेंट्स को नोटिस तामील कराने पहुंची थी। इससे छात्र पुलिस पर दबाव बनाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, मैकेनिकल इंजीनियरिंग के स्टूडेंट सचिन बरखने ने बीयू हास्टल में रहने वाले छात्र रोहित, मनीष समेत पांच के खिलाफ पुलिस से मारपीट की शिकायत दर्ज कराई थी। इसको लेकर पुलिस पांचों छात्रों को नोटिस तामील कराने शुक्रवार रात हॉस्टल में पहुंची।

 छात्रों से पुलिस ने मारपीट करने वाले छात्रों के नाम पूछना शुरू किया। लेकिन, कोई नाम नहीं बताया। इस पर पुलिस ने सख्ती दिखाई तो छात्रों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। थोड़ी देर बाद घटना की जानकारी लगने के बाद एनएसयूआई के छात्र नेता भी पहुंच गए।

छात्रों ने कुलपति निवास का घेराव कर नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने इन्हें कुलपित निवास से खदेड़ दिया। एनएसयूआई मेडिकल विंग के प्रदेश समन्वयक रवि परमार ने आरोप लगाया कि पुलिस ने बीयू के दलित छात्रों के साथ मारपीट की है। जो पुलिस कर्मी बीयू में आये वे नशे की हालत में थे। उन्होंने दलित छात्रों से 5000 हजार मांग की मांग की थी। पैसे देने से इंकार करने पर पुलिस ने छात्रों के साथ मारपीट शुरू कर दी।

नोटिस तामील कराने गई पुलिस

बागसेवनिया थाना प्रभारी संजीव चौकसे ने बताया कि छात्र सचिन ने मारपीट की शिकायत की थी। सचिन का कहना था कि बैग रखने के विवाद में उसके साथ रोहित, मनीष समेत पांच साथी छात्रों ने मारपीट की है। इस पर पुलिस केस दर्ज कर मारपीट करने वाले छात्रों को नोटिस देने हॉस्टल पहुंची थी। लेकिन, छात्र हंगामा करने लगे। वह पुलिस पर दबाव बनाने लगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.