माइंड वार्स ने ऑनलाइन जीके ओलिम्पयाड लॉन्च किया

Updated on 02-12-2020 09:51 PM

भोपाल : जीके शब्द का सामान्य बुद्धिमता से गहरा नाता है, यह हमारे जीवन में घटित होने वाली चीजों के महत्व के प्रति हमारी समझ को दर्शाता है। ओलिम्पयाड जैसे टेस्ट में हिस्सा लेने पर विद्यार्थी क्विज एवं पजल के माध्यम से सीखते हैं, और इससे वह अपने जीवन में अधिक निर्णायक तथा आत्मविश्वास से परिपूर्ण बन पाते हैं।

प्रत्येक माता-पिता की यह इच्छा होती है कि उनके बच्चे बच्चे में चाहे जो भी करें, उसमें वह सफलता हासिल करें और नए मुकाम बनाएं, माइंड वार्स उनकी इसी इच्छा को पूरा करने आया है; माइंड वार्स एक मल्टीप्लेटफॉर्म नॉलेज प्रोग्राम है, इसे जी इंटरटेनमेन्ट इंटरप्राइजेज लिमिटेड ने प्रमोट किया है, यह भारत का सबसे बड़ा ऑनलाइन सामान्य ज्ञान ओलिम्पयाड 2020 है,इसका उद्देश्य है कि एक बेहतर भविष्य के सृजन हेतु विद्यार्थियों की पहचान की जाए, उन्हें प्रोत्साहित किया जाए और उन्हें बढ़ावा दिया जाए।

नवम्बर 2020 में एक राष्ट्रीय-स्तर की चैम्पियनशिप आरम्भ होगी, और यह समग्र भारत के सभी शिक्षा बोर्ड के कक्षा 4 से 12 के विद्यार्थियों के लिए रहेगी। इसमें 20 मिनट की परीक्षा होगी, जिसमें प्रत्येक कक्षा के 5 विषयों में से सुसंगत एवं रोचक सम-सामायिकी के प्रश्न शामिल होंगे, इनका उद्देश्य होगा कि आने वाले वर्षों में विद्यार्थियों की क्षमता एवं वृद्धि को बेहतर बनाया जाए। इसके अलावा इसे पूरे भारत में लगभग 5,000 भारतीय विद्यालयों के प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों के साथ किए गए एक व्यापक सर्वेक्षण से प्राप्त परिणाम के आधार पर सूत्रीकृत किया गया है।

विद्यार्थीगण ऑनलाइन ओलिम्पयाड के लिए किसी बाधा के बिना 24*7 अभ्यास भी कर सकते हैं, और इसमें उनके पास राष्ट्रीय चैम्पियन के रूप में सम्मान पाने और रु 1 करोड़ का पुरस्कार पाने का अवसर भी रहेगा।

ओलिम्पयाड में हिस्सा लेने के लिए कृपया इस लिंक पर जाएं: https://www.mindwars.co.in/olympiad/ परीक्षा की तिथियां: 5, 6, तथा 12 दिसम्बर, 2020

ओलिम्पयाड 2020 पर जी इंटरटेनमेन्ट इंटरप्राइजेज लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष  उमेश कुमार बंसल ने कहा "राष्ट्र-स्तरीय जीके ओलिम्पयाड को इस प्रकार से डिजाइन किया गया है ताकि ज्ञान के प्रयोग, तर्कशीलता एवं क्षमता निर्माण को प्रोत्साहित किया जा सके। इससे स्कूल बच्चों को उनकी समस्या-समाधान करने के कौशल को बेहतर बनाने में सहायता के साथ ही साथ समय प्रबन्धन में भी सहायता मिलेगी, और उन्हें आगे अपने कैरियर के लिए तैयारी में एक प्रतिस्पर्धात्मक अनुभव भी प्राप्त होगा। इस कार्यक्रम के माध्यम से हम कई स्तरों सफल विद्यार्थियों की पहचान करेंगे, इसमें विद्यालय स्तर, राज्य स्तर पर पुरस्कार दिए जाएंगे, तथा प्रत्येक ग्रेड के लिए पृथक रूप से प्रतिष्ठित माइंड वार्स राष्ट्रीय शीर्ष 100 मेरिट लिस्ट हेतु सबसे बड़े पुरस्कार आरक्षित रखे जाएंगे। ऑनलाइन असीमित अभ्यास तथा मल्टीपल अटेम्प्ट के विकल्प के साथ एक बच्चा राष्ट्रीय स्तर का चैम्पियन एवं राष्ट्र का गौरव बन सकता है!"

माइंड वार्स अपने प्रकार का प्रथम नॉलेज एक्सीलरेशन प्रोग्राम है, जिसका उद्देश्य भारत को अधिक स्मार्ट बनाना है। माइंड वार्स भारत के सबसे बड़े मीडिया हाउस जी इंटरटेनमेन्ट लिमिटेड (ZEEL) का ब्रेनचाइल्ड है, यह एक यूनिक प्लेटफॉर्म है जहां पर बच्चे अपने ज्ञान की तुलना अपने साथियों के साथ कर सकते हैं, इसका  स्कूल पाठ्यक्रम, सामान्य ज्ञान एवं सम-सामायिकी का एक मिश्रण है जिसे बहुत ही सावधानी से और आयु के अनुसार तैयार किया गया है।

माइंड वार्स एक रुचिपूर्ण तरीके से नॉलेज लर्निंग प्रदान करता है, जहां पर बच्चे माइंड वार्स के 40,000 से अधिक सामान्य ज्ञान प्रश्नोंएवं क्विज को सरलता से एक्सेस कर सकते हैं, जिन्हें खासतौर पर उनके लिए तैयार किया गया है। अधिक जानकारी के लिएकृपया इस लिंक पर जाएं: https://www.mindwars.co.in/  


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.