श्री महाकाल महाराज क्षेत्र विस्तार योजना का मंत्री भूपेंद्र सिंह ने किया निरीक्षण

Updated on 29-04-2022 05:17 PM

भोपाल नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने उज्जैन में महाकालेश्वर मन्दिर में भगवान महाकालेश्वर के दर्शन के बाद स्मार्ट सिटी एवं श्री महाकालेश्वर मन्दिर द्वारा किये जा रहे श्री महाकाल महाराज क्षेत्र विस्तार योजना के कार्यों का निरीक्षण किया।

 उन्होंने निरीक्षण के दौरान फेसिलिटी सेन्टर-2 में महाकाल कॉरिडोर को देखा। साथ ही लोटस पोंड, त्रिवेणी संग्रहालय के निकट बनाई गई विभिन्न प्रतिमाओं एवं बड़े रूद्र सागर के गहरीकरण के कार्य का अवलोकन किया। मंत्री श्री सिंह ने फेज-1 और फेज-2 का कार्य 15 मई तक पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रीन एरिया बढ़ाएँ और फाउंटेन लगवाएँ।

मंत्री भूपेन्द्र सिंह को कलेक्टर आशीष सिंह ने किये जा रहे कार्यों और रूद्र सागर में स्वच्छ जल भरने को लेकर की गई तैयारी की जानकारी दी। निरीक्षण के बाद नगरीय विकास मंत्री श्री सिंह ने कार्यों पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने मौके पर मौजूद पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि महाकाल महाराज क्षेत्र विस्तार योजना में किये जा

 रहे कार्य पूर्णता की ओर हैं। इन कार्यों में सांस्कृतिक इतिहास की झलक मिलती है। यहाँ पर बनाई गई कलात्मक मूर्तियाँ सजीव लगती है। कार्य पूर्ण होने और इसके लोकार्पण के बाद निश्चित रूप से उज्जैन के धार्मिक पर्यटन में वृद्धि होगी। उज्जैन का नाम काशी के बाद सम्पूर्ण देश में प्रचारित होगा। इस मौके पर विधायक, जन-प्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.