मंत्री सुश्री ठाकुर और श्री सारंग ने किया "मन का मोगरा" पुस्तक का विमोचन

Updated on 16-03-2022 06:13 PM

भोपाल। पर्यटन, संस्कृति और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री सुश्री उषा ठाकुर और चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने राज्य संग्रहालय में डॉ. साधना गंगराड़े द्वारा लिखित पुस्तक "मन का मोगरा" का विमोचन किया। यह पुस्तक पारस्परिक रिश्तों, पर्वों, परंपराओं, संस्कारों, जीवन-मूल्यों और सामाजिक ताने-बाने पर आधारित ललित निबंधों का संकलन है।

समाज के मूल्यों को सहजती है नारी- मंत्री सुश्री ठाकुर

मंत्री सुश्री ठाकुर ने कहा कि जिस तरह साहित्य समाज का दर्पण होता है, उसी तरह नारी समाज के मूल्यों को सहेजती है। नारी ही समाज के आदर्श और मूल्य भावी पीढ़ी को सौंपती है। डॉ. साधना द्वारा लिखी पुस्तक देश की सत्य सनातन परंपरा की रीढ़ संयुक्त परिवार में नारी की संस्कारित और परिवार को एक सूत्र में बांधने की शक्ति को दर्शाती है। साथ ही भारतीय नारी का शील, चरित्र और पवित्रता को समाज में पुनर्स्थापित करती है।

सुश्री ठाकुर ने सभी से पर्यावरण की शुद्धि के लिए सूर्योदय और सूर्यास्त के वक्त अग्निहोत्र की दो आहुतियाँ डालने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि गाय के गोबर, घी, अक्षत और गुड़ के  अग्निहोत्र से उत्पन्न औषधि युक्त धुआँ पर्यावरण के प्रदूषण और हानिकारक जीवाणुओं को समाप्त करेगा। मंत्री सुश्री ठाकुर ने  'आजादी का अमृत महोत्सव' पर सभी से आग्रह किया कि अपने-अपने घर की बैठकों में वीर महापुरुषों, वीरांगनाओं और क्रांतिकारियों के चित्र लगाएँ। ये चित्र घर के सदस्यों में चित्त का निर्माण कर सदगुणों का संचार करेंगे।

 

सामाजिक ताने-बाने को सहेजती है "मन का मोगरा" मंत्री श्री सारंग

मंत्री श्रीविश्वास सारंग ने कहा कि "मन का मोगरा" पुस्तक सामाजिक ताने-बाने को सहेजती है। यह संयुक्त परिवार के मूल्य और आदर्श को समाज के सामने लाती है। यह भावी पीढ़ी की प्रेरणा स्रोत है। देश की वर्तमान समस्या हमारी सांस्कृतिक विरासत का खतरे में होना है। भारतीय नारी ही संस्कृति को बचाती हैं। माँ, बहन, पत्नी आदि रूपों में नारी ही संस्कृति के उच्च आदर्श का वाहक बन समाज में सदगुणों का संचार करती है। पुस्तक की लेखिका स्वयं 27 सदस्यों के संयुक्त परिवार में रहती हैं। तीन पीढ़ी वाले संयुक्त परिवार को उन्होंने संभाला है और एक सूत्र में बांधा है। उनके द्वारा लिखी गई यह पुस्तक नारी के विभिन्न रूपों को आदर्श रूप में समाज के सामने लाती है।

मंत्री द्वय के लेखिका डॉ. साधना गंगराड़े को प्रत्साहित करते हुए  सामाजिक विषयों पर आगामी पुस्तक लेखन के लिए शुभकामनाएँ भी दी। निदेशक साहित्य अकादमी डॉ. विकास दवे, अध्यक्ष हिन्दी लेखिका संघ श्रीमती अनीता सक्सेना, वरिष्ठ कवि एवं साहित्यकार यतीन्द्र नाथ राही, पूर्व अध्यक्ष हिन्दी लेखिका संघ श्रीमती उषा जायसवाल, डॉ. प्रीति प्रवीण खरे और श्रीमती शशि बंसल सहित बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमी उपस्थित थें।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.