मंत्री सुश्री ठाकुर ने किया एमपीटी सदर्न स्पाइसेज का शुभारंभ

Updated on 07-03-2022 04:54 PM

भोपाल। पर्यटन, संस्कृति और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने होटल पलाश रेजिडेंसी में 'एमपीटी सदर्न स्पाइसेस' (MPT Southern spices) का शुभारंभ किया। मंत्री सुश्री ठाकुर ने कहा कि पर्यटन निगम के इस नवाचार से भीमबेटका, साँची, और भोपाल आने वाले पर्यटकों और आमजन को दक्षिण भारतीय का ऑथेंटिक स्वाद मिलेगा। साथ ही निगम के व्यवसाय में भी वृद्धि होगी। कैफेटेरिया की सफलता पर इसे निगम के अन्य होटलों में भी संचालित किया जाएगा।

- एलजी म्यूजिक सिस्टम और कंफर्टेबल डायनिंग के साथ ले व्यंजनों का स्वाद

प्रबंध संचालक पर्यटन विकास निगम एस विश्वनाथन ने बताया कि पलाश रेसीडेंसी के प्रथम तल पर कैफेटेरिया को दक्षिण भारतीय व्यंजनों के लिए विशेष रूप से नवीनीकृत कर दक्षिण भारत के अनुरूप थीम रखी गई है। कैफटेरिया में साउथ इंडियन व्यंजनों को विशेष रूप से तैयार करने के लिए सभी अत्याधुनिक और उपयोगी किचन उपकरण भी स्थापित किये गये हैं। लगभग 1200 वर्गफीट में तैयार 'एमपीटी सदर्न स्पाइसेज' की क्षमता 40 व्यक्तियों की है। अतिथियों की संख्या में वृद्धि होने पर क्षमता में वृद्धि की जा सकती है। साथ ही एल..डी., म्यूजिक सिस्टम और आरामदायक डाइनिंग की व्यवस्था भी है।

- दक्षिण भारतीय थाली के साथ लजीज व्यंजन भी

'एमपीटी सदर्न स्पाइसेज' का मुख्य आकर्षण साउथ इंडियन थाली है, जो वेज और नॉन वेज दोनों ही मीनू में उपलब्ध है। साथ ही आने वाले पर्यटक और आमजन अप्पम, पूट्ट, इडियप्पम, केरला परोठा, परूप्पू वाडा, पोडी इडली, वडाई, बनाना बज्जी, मिर्ची बज्जी और दक्षिण भारत की पायसम खीर का लजीज स्वाद भी मिलेगा।

पर्यटन निगम के मुख्य अभियंता डी.एस. यादव, कंपनी सचिव संदेश यशलाह, महाप्रबंधक केशव राव साद, सुहैल कादिर, एसपी सिंह, अश्विनी सिंह परिहार, क्षेत्रीय प्रबंधक भोपाल अजय शर्मा, रेजीडेंसी के मैनेजर अजय श्रीवास्तव, कार्यपालन यंत्री बृजेश तिवारी सहित निगम के संबंधित अधिकारी और स्वाद का लुफ्त उठाने आये बड़ी संख्या में आम जन उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.