केंद्रीय पर्यटन मंत्री श्री रेड्डी से उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण राज्य मंत्री श्री कुशवाह ने की भेंट

Updated on 16-11-2022 09:58 PM

केंद्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास, पर्यटन, संस्कृति मंत्री श्री जी कृष्ण रेड्डी से मध्यप्रदेश के उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री श्री भारत सिंह कुशवाह ने नई दिल्ली में भेंट की। राज्य मंत्री श्री कुशवाह ने केंद्रीय मंत्री श्री रेड्डी को ग्वालियर जिला के बेहट और उसके आस-पास के क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने का प्रस्ताव दिया।

राज्य मंत्री श्री कुशवाह ने केंद्रीय मंत्री श्री रेड्डी को बेहट जिला ग्वालियर में पर्यटन के अवसरों को बढ़ावा देने के लिए केंद्रीय एजेंसियों की सहायता से बुनियादी ढाँचा विकास के लिए "एम.ओ.टी." को मध्यप्रदेश पर्यटन एवं संस्कृति विभाग द्वारा भेजे गए पत्र की प्रति भी सौंपी।

राज्य मंत्री श्री कुशवाह ने कहा कि बेहट संगीत सम्राट तानसेन की जन्म-स्थली है। इसके अतिरिक्त बेहट और आस-पास के क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने की डी. पी.आर. में पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण प्राचीन और दर्शनीय भदावना, काशीबाबा एवं देवगढ़ के किले को भी शामिल किया गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.