मंत्री राजपूत बोले - पांच राज्यों में बनाएगी कांग्रेस सरकार

Updated on 11-02-2022 07:46 PM

विधायक अजय विश्नोई ने धीरे से टोका तो सुधारी अपनी बात
भोपाल । प्रदेश के कई नेता कांग्रेस छोडकर भाजपा का दामन थाम चुके है लेकिन सालों से उनकी जुबान पर चढा कांग्रेस का रंग छूटने का नाम नहीं ले रहा हैा ऐसा ही वाक्या जबलपुर में आयोजित एक सभा में देखने को मिला, जहां मध्य प्रदेश सरकार में परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत की जुबान फिसल गई। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तरप्रदेश समेत पांच राज्यों के चुनाव में सभी जगह कांग्रेस की सरकार बनेगी। भाजपा के वरिष्ठ विधायक अजय विश्नोई ने उन्हें धीरे से टोक दिया। इसके बाद उन्होंने अपनी बात को पलटने का प्रयास किया। उन्होंने भूल सुधार करते हुए कहा कि दरअसल वह कहना चाहते हैं कि पांच राज्यों के चुनाव में सभी जगह भाजपा की सरकार बनेगी, वह तो भूल से कांग्रेस मुंह से निकल गया वह कांग्रेस की जगह भाजपा कहना चाहते थे। परिवहन मंत्री जबलपुर के पाटन में तहसील भवन के भूमिपूजन कार्यक्रम में गुरुवार को आए थे। पाटन विधायक अजय विश्नोई ने इस बारे में उन्हें इशारा किया लेकिन तब तक जुबान फिसल चुकी थी। इस बारे में भाजपा में ही काफी चर्चा चल रही है। गोविंद सिंह की इस जुबानी चूक पर कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि गोविंद सिंह दिल से भाजपाई नहीं बन पाए हैं। यही कारण है कि गाहे-बगाहे जुबान से सच निकल ही आता है। उन्होंने इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर भी चुटकी ली। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए परिवहन मंत्री ने कहा कि परिवहन विभाग की कई सेवाएं आनलाइन हो गई हैं। इससे लोगों को कार्यालय आने की जरूरत नहीं है। लोग आनलाइन सेवाओं से घर बैठे ही परिवहन से संबंधित सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जनता की सुविधा के लिए बेहतर कार्य कर रही है।पाटन में तहसील व एसडीएम कार्यालय के निर्माण पर परिवहन मंत्री ने इसका श्रेय क्षेत्रीय विधायक अजय विश्नोई को दिया। उन्होंने कहा कि अजय विश्नोई यहां तहसील कार्यालय व एसडीएम कार्यालय बनाने के लिए काफी समय से प्रयत्न कर रहे हैं। मालूम हो कि यह 8.30 करोड़ की लागत से बनाया जा रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.