मंत्री सारंग ने बूथ विस्तारक महाअभियान के अंतर्गत सभी बूथों पर कार्यकर्ताओं की बैठक ली

Updated on 04-02-2022 04:55 PM

भोपाल   चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने स्वर्गीय कुशाभाऊ ठाकरे जी के जन्मसदी वर्ष में पार्टी द्वारा संगठन पर्व के अंतर्गत चलाये जा रहे  बूथ विस्तारक महाअभियान के अंतर्गत आज गुरुवार को सुभाष मंडल के वार्ड 58, 70 और 44 सम्राट अशोक मंडल के वार्ड 69 के सभी बूथों की बैठकों में शामिल होकर उपस्थित कार्यकर्ताओं से संवाद कर उन्हें मार्गदर्शित किया|

मंत्री सारंग ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि  कुशाभाऊ ठाकरे जी ने 1951 में जनसंघ की स्थापना के साथ मध्यप्रदेश के गांव-गांव में संगठन खड़ा करने के लिए प्रवास करते थे| आज जो भाजपा का स्वरूप देख रहे हैं, उसके मूल में कुशाभाऊ ठाकरे जी की संगठन के प्रति की गई तपस्या है| आज उनके जन्मसदी वर्ष को संगठन पर्व के रूप में मनाकर उनके विचार अनुरूप संगठन को बूथ पर मजबूत कर भाजपा को सशक्त संगठन बनाने के लिए बूथ विस्तारक योजना बनाई है। हमें कुशाभाऊ ठाकरे के सपने को पूरा कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करना है| इसलिये विस्तारक बूथों पर जाकर समितियों के विस्तारीकरण, सुदृढ़ीकरण और डिजीटलाइज करने का कार्य कर रहे हैं हमें भाजपा को प्रत्येक बूथ पर सक्षम बनाकर कुशाभाऊ ठाकरे जी के सपने को पूरा करना है। इसी कड़ी में आज उक्त बूथों पर बैठक हो रही है|

श्री सारंग ने कहा कि  बूथ विस्तारक योजना के अंतर्गत हमें हर मतदान केंद्र में घर-घर जाकर संगठन की विचारधारा को पहुंचाना है, जिससे अधिक से अधिक लोग संगठन की विचारधारा एवं पार्टी से जुड़ें। साथ भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रहीं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के विषय में भी जनता को अधिक से अधिक जागरूक करना है। शासन की योजनाओं का सभी हितग्राहियों से मिलकर योजना के संबंध में उनसे चर्चा करना है। मंत्री सारंग ने कहा कि मतदान टोली का फिजिकल एवं डिजिटल सत्यापन कर संगठन के ऑनलाइन एप पर उसकी जानकारी अपलोड करना है। उन्होंने कहा कि बूथ को सशक्त एवं सुदृढ़ बनाने के लिए हम सभी को प्रयास करना होगा।

इस अवसर पर सुभाष मंडल अध्यक्ष अशोक वाणी सम्राट अशोक मंडल अध्यक्ष संदीप चौकसे सहित वार्डों के संयोजक, बूथ अध्यक्ष उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.