विश्व एमएसएमई दिवस पर मंत्री श्री सखलेचा ने दी बधाई

Updated on 28-06-2022 06:58 PM

स्थानीय और वैश्विक स्तर पर समावेशी एवं सतत विकास में सूक्ष्म, लघु और मध्यम आकार की उद्यम इकाइयों का महत्वपूर्ण योगदान है।  सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री श्री ओमप्रकाश सखलेचा ने विश्व एमएसएमई दिवस के अवसर पर अपने बधाई संदेश में यह बात कही है। उन्होंने स्टार्टअप्स और एमएसएमई से देश के साथ मध्यप्रदेश को आत्म-निर्भर बना रहे उद्यमियों को बधाई भी दी है।

दुनिया भर में हर वर्ष 27 जून को विश्व सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग दिवस मनाया जाता है। इसे मनाने का उद्देश्य लोगों को एमएसएमई के प्रति जागरूक करना तथा इसके महत्व के बार मे  बताना है। देश की अर्थ-व्यवस्था और विकास दर को बढ़ाने एमएसएमई के योगदान को सराहना के उद्देश्य से यह दिवस मनाया जाता है।

मंत्री श्री सखलेचा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में हम देश एवं प्रदेश के स्टार्टअप और एमएसएमई पारिस्थितिकी तंत्र को लगातार मजबूत कर आत्म-निर्भरता की ओर बढ़ रहे हैं। श्री सखलेचा ने मध्यप्रदेश को आत्म-निर्भर बनाने की दिशा में एमएसएमई विभाग द्वारा किए गए नवाचारों एवं समस्त गतिविधियों के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री चौहान का आभार जताया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.