मंत्री श्री सारंग ने 75 करोड़ की लागत के विकास कार्यों का किया भूमि-पूजन

Updated on 23-05-2022 06:56 PM

चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने नरेला विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर लगभग 75 करोड़ रूपये के विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया। सभी विकास कार्य विधायक निधि, मुख्यमंत्री इन्फ्रा-स्ट्रक्चर, नगर निगम मुख्यालय निधि, पार्षद निधि, स्टेट डिजास्टर रिलीफ फंड और लोक निर्माण विभाग की निधि से किये जाने हैं।

मंत्री श्री सारंग ने शहीद नगर, जैन कॉलोनी, 12 दुकान, मुल्ला कॉलोनी, नवाब कॉलोनी, बड़वई, दुर्गा नगर, पीपल चौराहा, राजनगर, कर्मानगर, कमलेश नगर, पवन होम्स, त्रिवेणी नगर, जींदबाबा बस्ती, ऐशबाग, खुशीपुरा, आचार्य नरेन्द्रदेव नगर सहित अनेक स्थानों पर विभिन्न विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया।

मंत्री श्री सारंग ने बताया कि क्षेत्र में सड़कों का नवीनीकरण, डामरीकरण, सीसी सड़क, फ्लाई ओवर, पार्क और खेल मैदानों का विकास तथा सामुदायिक भवनों का निर्माण किया जाना है। सभी विकास कार्यों का आज भूमि-पूजन किया गया है। उन्होंने बताया कि इन सभी विकास कार्यों के टेंडर हो चुके और वर्क आर्डर भी निकल चुके हैं। सभी विकास कार्यों के निर्माण कार्य भूमि-पूजन के बाद शुरू हो जायेंगे। उन्होंने डामरीकरण जैसे कार्य बरसात के पहले करने को कहा।

मंत्री श्री सारंग ने कहा कि वर्ष-2008 के पहले नरेला मूलभूत सुविधाओं से वंचित था। आज नरेला क्षेत्र में सड़क, बिजली पानी की स्थिति सबसे बेहतर है। घर-घर में नर्मदा जल पहुँच रहा है। उन्होंने कहा कि एक समय था जब नरेला विधानसभा की निचली बस्तियों में बारिश के पानी से जल-भराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती थी। अब संपूर्ण नरेला क्षेत्र में करोड़ों की लागत से पक्की नालियों के साथ ड्रेनेज सिस्टम विकसित किया गया है। नालों का चैनेलाइज़ेशन किया गया है, जिससे बरसात का पानी आसानी से निकल जाता है। क्षेत्र में कहीं भी जल-भराव की स्थिति उत्पन्न नहीं होती है।

मंत्री श्री सारंग ने कहा कि विकास एक सतत प्रक्रिया है। नरेला में विकास की गंगा अविरल बहती रहे, इसके लिये विधानसभा क्षेत्र में सड़क, बिजली, पानी और सौंदर्यीकरण सहित विभिन्न विकास कार्य निरंतर किये जा रहे हैं।

क्षेत्र में हो रहे विभिन्न विकास कार्यों के लिये रहवासियों ने मंत्री श्री सारंग का पुष्पहार से स्वागत कर आभार व्यक्त किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.