मंत्री श्री सिलावट ने कलियासोत बाँध का किया निरीक्षण

Updated on 04-08-2022 06:15 PM

जल-संसाधन, मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विकास मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने विभागीय अधिकारियों के साथ कलियासोत बाँध का निरीक्षण किया। बाँध में जल-भराव, सुरक्षा, गेट के मेंटेनेंस और पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने को लेकर जल-संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ चर्चा कर निर्देश दिए।  कार्यपालन यंत्री श्री नितिन कुहिकर, अनुविभागीय अधिकारी श्री अविनाश साहू, कार्यपालन यंत्री (विद्युत यांत्रिकी) श्री मनोज मिश्रा और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा कलियासोत बाँध

जल-संसाधन मंत्री श्री सिलावट ने कलियासोत बाँध के निरीक्षण के दौरान बाँध के आस-पास के स्थल के सौंदर्यीकरण कार्य और उसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए, जिससे स्थानीय लोगों को अधिक से अधिक रोजगार प्राप्त हो सके। उन्होंने जलाशय के किनारे बड़े स्तर पर फलदार और छायादार पौधे लगाने की बात कही। कलियासोत बाँध को पर्यटन के साथ फिल्म की शूटिंग, वाटर स्पोर्ट सेंटर, बाँध के पास ही पर्यटकों को ठहरने की व्यवस्था, खाने-पीने के लिए रेस्टोरेन्ट, चिल्ड्रन पार्क और पार्किंग सहित अन्य सुविधाओं के विकास को लेकर चर्चा की।

गेट के मेंटेनेंस पर ध्यान दें अधिकारी

जल-संसाधन मंत्री श्री सिलावट ने बाँध के निरीक्षण के दौरान गेट से पानी के रिसाव को देख कर नाराजगी जाहिर की और गेट के मेंटेनेंस पर ध्यान देने और पानी की बर्बादी को रोकने के निर्देश दिए। श्री सिलावट ने बाँध की सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश भी दिए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.