मंत्री सिलावट ने किया बेटी अंकिता का सम्मान, बोले मैं भी इसी तरह सब्जी बेचा करता था

Updated on 08-05-2022 07:04 PM

भोपाल   आज मुझे संघर्ष के वे दिन याद गए जब मैं खुद अपने माता-पिता के साथ सब्जी बेचा करता था। मूसाखेड़ी की सड़कों पर सब्जी बेचने वाली बेटी अंकिता नागर के हाथों में अब न्याय की तराजू है। मध्यप्रदेश की अन्य बेटियाँ भी अब अंकिता से प्रेरणा लेकर अपनी मुश्किलों को पीछे छोड़ सफलता के पथ पर अग्रसर होंगी।

जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने हाल ही में सिविल जज की परीक्षा पास करने वाली अंकिता नागर से मुलाकात के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि आज मैं बेहद भावुक हूँ। मैं भी अपने माता-पिता की सहायता के लिए सब्जी बेचा करता था। तेज बारिश हो या कितनी भी ठंड पड़े, सुबह जल्दी उठकर मंडी से सब्जी लाना फिर उसे दुकान पर सजाना... यही मेरी और मेरे परिवार की दिनचर्या थी। छावनी में आई.के. कॉलेज के गेट के समीप हमारी दुकान हुआ करती थी। सब्जी की दुकान से ही वक्त निकालकर मैं पढ़ाई किया करता था।

मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि जब मुझे बेटी अंकिता नागर के बारे में पता चला तो आँखों के सामने 40-50 साल पहले के वह दृश्य दोबारा किसी चलचित्र की भांति घूम गए। इसलिए मैं बेटी अंकिता से मिलने खुद उनके घर आया और तमाम मुश्किलों के बीच अपनी बेटी को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करने वाले उनके पिता श्री अशोक नागर और माँ श्रीमती लक्ष्मी नागर का भी सम्मान किया। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी बेटी अंकिता की सफलता पर ख़ुशी व्यक्त की। बेटी अंकिता की सफलता इस बात का प्रमाण है कि मेहनत के दम पर उच्च शिखर को छुआ जा सकता है। एक सब्जी बेचने वाला प्रदेश का केबिनेट मंत्री बन सकता है, एक बेटी जज बन सकती है तो मेहनत और लगन से अन्य बच्चे भी ऊँचाइयों को छू सकते हैं। प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है कि सभी लाड़ली बेटियाँ आगे बढ़े, बेहतर शिक्षा हासिल करें और कॅरियर की नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करें।

अपने सम्मान से अभिभूत सुश्री अंकिता नागर ने कहा कि मैं बेहद खुश हूँ कि मंत्री मेरे घर आए और हमारा सम्मान किया। मंत्री श्री सिलावट के प्रेरणा दाई शब्दों से मेरा हौसला और भी बढ़ा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 May 2026
इंदौर। दक्षिण भारत का खाना लंबे समय तक सिर्फ डोसा, इडली और सांभर तक सीमित समझा जाता रहा, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में लोगों की पसंद तेज़ी से बदली है।…
 09 May 2026
इंदौर। इस मई में इंदौर एक अद्वितीय सांस्कृतिक और ऐतिहासिक उत्सव का साक्षी बनने जा रहा है। शिवशाही महानाट्य — एक भव्य ऐतिहासिक मेगा नाटक — छत्रपति शिवाजी महाराज के अदम्य साहस, दूरदर्शिता और बलिदान की…
 01 May 2026
इंदौर। ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री में नई ऊर्जा और अवसरों का संचार करने के उद्देश्य से नेशनल आर्टिस्ट्स चैम्पियनशिप 2026 का भव्य आयोजन 20 से 22 जुलाई तक इंदौर के…
 30 April 2026
इंदौर —इंदौर एनिमल लिबरेशन शनिवार, 02 मई 2026 को शाम 6 बजे से 8 बजे तक छप्पन दुकान पर एक विशेष जन-जागरूकता पहल आयोजित कर रहा है, जिसका उद्देश्य डेयरी…
 25 April 2026
इंदौर— चत्रभुज नरसी स्कूल (CNS), इंदौर ने 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग कॉम्पिटिशन से अपनी स्टेट-ऑफ़-द-आर्ट पिस्टल शूटिंग एकेडमी की शुरुआत की। इस इवेंट का फोकस ओलंपिक…
 25 April 2026
इंदौर: देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन्स (सेशन 2) 2026 में इंदौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया है। नारायणा कोचिंग सेंटर,…
 22 April 2026
इंदौर: चत्रभुज नरसी स्कूल, में 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में छात्र और वयस्क इस अनुशासित खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।…
 17 April 2026
इंदौर। मध्यप्रदेश से एक अहम पहल सामने आई है, जहां एक इंडियन स्टार्टअप देश की सिक्योरिटी को और मजबूत बनाने के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। बढ़ते…
 13 April 2026
इंदौर। शहर के प्रतिष्ठित एसेंशिया लग्ज़री होटल में 19 अप्रैल तक एक विशेष महाराष्ट्रीयन फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। यह फेस्टिवल होटल के ब्लू सॉल्ट और कॉफी रेस्टोरेंट में प्रतिदिन…
Advt.