मंत्री विश्वास सारंग ने शिवराज को बताया कलयुग का श्रवण कुमार

Updated on 18-04-2022 06:43 PM

भोपाल टीबी मुक्त अभियान में प्रदेश के अव्वल आने पर प्रदेश के चिकित्सा और शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दिल्ली दंगे सहित तीर्थ दर्शन ट्रेन बहाली पर अपनी प्रतिक्रिया दी हैं। कहा कि प्रदेश में चिकित्सा व्यवस्था को सुधारा जा रहा है। बरक्लोसिस के लिए जो अभियान चलाया गया था उसमें प्रदेश अव्वल आया है, टीबी बहुत गंभीर बीमारी हैं। सरकार लगातार स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में सुधार करने में लगी है। राज्य सरकार को स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के सुधार के लिए केंद्र सरकार का भी सहयोग मिल रहा है।

कांग्रेस की बैठक पर कहा कि 10 जनपथ में इज्जत बची रहे उसको लेकर कांग्रेस यहां बैठकें कर रही है। कांग्रेस पिछड़ा वर्ग की विरोधी रही है। कमलनाथ ने अपनी सरकार में पिछड़ा वर्ग समुदाय को उचित स्थान नहीं दिया। अगर यहां बैठक करें तो अपने संबोधन में पहले पिछड़ा वर्ग समुदाय से माफी मांगे। तीर्थ दर्शन ट्रेन बहाली पर बोले विश्वास सारंग, कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कलयुग में श्रवण कुमार की भूमिका निभाई हैं। 15 महीनों की कमलनाथ सरकार ने ऐसी कई योजनाओं को ठंडे बस्ते में डाल दिया था। पचमढ़ी में हुई चिंतन मनन बैठक में योजनाओं को फिर नए स्वरुप में उतारने की पहल की हैं।

दिल्ली हिंसा पर कहा कि दिल्ली में जो हुआ वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है, जो लोग तुष्टीकरण की राजनीति के कारण समुदाय विशेष को बरगलाने का कार्य करते है तो उसके परिणाम ऐसे ही आते हैं। उन्होंने कहा कि दिग्विजय और ओवैसी जैसे लोग यही काम करते हैं। जो दिल्ली और खरगोन में हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रदेश में कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त किया गया है। खरगोन में दंगाइयों पर लगातार कार्रवाई की हैं। दिग्विजय सिंह जैसे लोग तुष्टीकरण की राजनीति करते हैं उनको अब बाज आना चाहिए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.