मिस यूनिवर्स और मिस इंडिया ने पहने मध्यप्रदेश में बने डिजाइनर वस्त्र

Updated on 30-04-2022 05:10 PM

भोपाल मुम्बई के फैशन-शो में मध्यप्रदेश के फैशन डिजाइनर साधना व्यास, फरहत मलिक और मुमताज खान द्वारा चंदरी, महेश्वरी और होशंगाबाद के वस्त्रों से बनी विभिन्न डिजाइनर सामग्री ने मुम्बई वासियों का दिल जीत लिया। फैशन-शो आने वाली फिल्मस्टार, प्रोड्यूसर, ड्रेस डिजाइनर ने पहली बार मध्यप्रदेश की चंदेरी महेश्वरी, साड़ियों और सूट पर बाग, नानदना प्रिंट की शानदार कारीगरी देखी।

फैशन-शो के पहले चरण में डिजाइनर साधना व्यास के नव-जातीय संग्रह को रेम्प पर पूर्व मिस इंडिया-2020 मान्या सिंह ने प्रस्तुत किया।

डिजाइनर फरहत मलिक के द्वारा अपनी बेहतरीन कारीगरी से कट-फट चुके खादी, सिल्क के कपड़ों से तैयार किए गये बैग, जूते, हाथ के गहनों को देखकर दर्शक अपने आपको तालियाँ बजाने से नहीं रोक पाए। फरहत मलिक ने अपने उत्पादों में परम्परागत गहनों के साथ पाश्चात्य शैली का जो कोम्बिनेशन तैयार किया है, वह देखते ही बनता है। फरहत मलिक के उत्पादों को मिस यूनिवर्स 2020 एडलीन केस्तालीनो ने रैम्प पर प्रस्तुत किया

फैशन-शो में महेश्वर, सॉची के स्तूप, खजुराहो के रूपांकनों के साथ सजी साड़ियाँ भी आकर्षक का केन्द्र रही हैं। मध्यप्रदेश कुटीर एवं खादी ग्रामोद्योग द्वारा प्रदेश के शिल्पियों से ऐतिहासिक और पुरातात्वाविक महत्व की इमारतें की डिजाइन को साड़ियों पर बनवाया गया है। इनको रैम्प पर सुप्रसिद्ध अभिनेत्री कुनिका सदानंद ने प्रस्तुत किया

फैशन शो में मुमताज खान के संग्रह को प्रस्तुत करते हुए मॉडल ने लंबे -लाइन गाउन, जैकेट, शेरवानी, कफ्तान, बहुरूपदर्शक प्रिंट के साथ स्कर्ट और प्रसिद्ध बाघ प्रिंट के साथ सूती कपड़े पर महीन जरदोजी कढ़ाई वाला लहंगा पहनी थी। मुमताज खान के कलेक्शन में मेन्सवियर ने भी सभी को लुभाया। जरदोजी की सुंदर पुरानी कला का उपयोग करते हुए बारीकियों पर ध्यान देने के साथ उनका संग्रह वास्तव में विस्मयकारी था। हथकरघा एक लग्जरी आइटम हो सकता है, यह उनके संग्रह से देखा जा सकता है। मुमताज खान की शो स्टॉपर भोपाली गर्ल दिव्यंका त्रिपाठी रहीं, जिन्होंने जरदोजी वर्क के साथ गोल्ड-ऑरेंज टिश्यू का सबसे मंत्रमुग्ध कर देने वाला ब्राइडल लहंगा पहना था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.