विधायक लक्ष्मण सिंह की मांग

Updated on 22-02-2022 05:28 PM

भोपाल विधायक लक्ष्मण सिंह ने सांसदों, विधायकों और अधिकारियों की पेंशन बंद करने की मांग की है। सोमवार को उन्होंने ट्वीट कर यह मांग उठाई है। वहीं एक और ट्वीट में उन्होंने लिखा कि जातिवाद की राजनीति ने केवल नेताओं का भला किया है। इससे तो देश का भला हुआ है और जाति का।

बता दें कि लक्ष्मण सिंह गुना की चांचौड़ा विधानसभा सीट से विधायक हैं। वह कई बार अपने बयानों को लेकर चर्चा में रह चुके हैं। कई बार वह अपने बड़े भाई दिग्विजय सिंह के बयानों पर भी कटाक्ष कर चुके हैं। सोमवार को उन्होंने लगातार दो ट्वीट कर जाति के सवाल और पेंशन का सवाल उठाया है।

पहले ट्वीट में सिंह ने लिखा- राष्ट्र निर्माण करने वाला शिक्षक, राष्ट्र की रक्षा करने वाला सैनिक अपनी पेंशन की लड़ाई लड़ रहा है, तो सांसद, विधायक और अधिकारी की पेंशन भी बंद होनी चाहिए। एक दूसरे ट्वीट में उन्होंने जाति की राजनीति के सवाल को उठाते हुए लिखा कि जातिवाद की राजनीति ने तो देश का और जाति का भला किया है, केवल नेताओं का भला किया है। क्यों हम लाल बहादुर शास्त्रीजी, जो जातिवाद के विरुद्ध थे, स्वयं की जाति का उल्लेख नहीं करते थे, का अनुसरण करें।

इससे पहले भी उन्होंने एक ट्वीट कर लिखा था कि मंदिर,मस्जिद, हिंदू,मुस्लिम,महंगाई और भी अन्य विषयों पर चर्चा हो रही है। लघु,कुटीर, मध्यम, उद्योग के माध्यम से करोड़ों बेरोजगारों को काम कैसे देंगे,चर्चा नहीं हो रही है। होना चाहिए और रोजगार देना चाहिए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.