गायों की मौत पर गॉधी प्रतिमा के सामने धरने पर बैठै विधायक मसूद, दोषियों पर रासुका के तहत कार्यवाही की मॉग

Updated on 06-02-2022 04:21 PM

भोपाल। बैरसिया तहसील के बसई गॉव में लगभग 800 गायों की मौत को लेकर शनिवार को कॉग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने अपने सैंकड़ों समर्थकों के साथ मिंटो हॉल स्थित गॉधी प्रतिमा के समक्ष धरना देकर दोषियों पर रासुका की कार्यवाही करने की मॉग की। इसके साथ ही संभाग आयुक्त के नाम एक ज्ञापन सहायक पुलिस कमिश्नर अभिनय विश्वकर्मा को सौंपा। धरना स्थल पर मौजूद कार्यकर्ताओ के हाथो मे नारे लिखी तख़्तियॉ थी।

कांग्रेसियो ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। इस अवसर पर विधायक आरिफ मसूद ने कहा कि मध्यप्रदेश की गो शालाओं के बजट की जॉच कराई जाए तो बिहार के चारा घोटाले से भी बड़ा घोटाला उजागर होगा। उन्होने आगे कहा कि बीते दिनो बैरसिया की गो शाला में लगभग 800 गायों की हत्या हो जाती है, और शिवराज सरकार मौन है। उनका आरोप है कि गायों की हत्या करने वालों को इसलिए बचाया जा रहा है, क्योंकि वो भाजपा नेता हैं।

  लगातार मध्यप्रदेश के गो शाला में इस प्रकार की घटनाएं आए दिन घटित हो रही हैं, जो कि अत्यंत दुःख का विषय है। उनहोने मांग की है कि शिवराज सरकार गो शाला संचालक पर शीघ्र रासुका की कार्यवाही करे, अन्यथा हमारा आंदोलन जारी रहेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.