राजधानी के बाजारों में सज रही मोदी-योगी पिचकारियां

Updated on 13-03-2022 09:56 PM

भोपाल राजधानी के बाजारों में होली के पर्व की तैयारी शुरु हो गई है। रंग-गुलाल और पिचकारी से दुकानें सजने लगी है। बाजारों में मोदी-योगी की पिचकारियां दुकानों पर सज गई है और खरीददारों की बीच इनकी मांग भी ज्यादा है। कोरोना वायरस महामारी के चलते दो सालों में ठीक से होली नहीं मना पा रहे थे लेकिन इस बार पूरे उत्साह के साथ होली का त्योहार मनाया जाएगा।

होली पर पिचकारियों का बाजार इस बार पांच करोड़ रुपये तक पहुंचने की व्यवसायियों को उम्मीद है। कोरोना संक्रमण कम होने से 18 मार्च को होली मनाने का उत्साह शहरवासियों आसपास के जिलों में दोगुना रहेगा। ऐसे में अभिभावक बच्चों के लिए अभी से पिचकारियां खरीदने लगे हैं। होली मनाने के उत्साह को देखते हुए शहर के थोक फुटकर विक्रेताओं ने 150 तरह की पिचकारियां बाजार में रखी हैं।

 पुराने शहर थोक पिचकारी विक्रेता सौरभ साहू ने बताया कि दो सालों से कोराना संक्रमण से पिचकारियों का कारोबार एक से दो करोड़ रुपये तक सिमट गया था। इस बार फिर से कोरोना काल के पहले की तरह अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है। पांच करोड़ रुपये तक पिचकारियों का व्यवसाय भोपाल आसपास के शहरों में होगा। दिल्ली, मुंबई से आने वाली अलन-अलग पिचकारियों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चित्र लगे हुए हैं। कुछ पिचकारियों में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के भी फोटो देखने को मिल रहे हैं।

 इसके अलावा कार्टून कैरेक्टर छोटा भीम, मोटू-पतलू, रोबोट, मिकी-माउस के चित्रों वाली पिचकारियों से नए पुराने शहर की दुकानें सजी हुई हैं। इसके अलावा बच्चों के लिए तितली, तोता, चिड़िया सहित फल-सब्जी जैसे आम, केला, बैंगन सहित अन्य डिजाइन की पिचकारियां बाजार में उपलब्ध है। खासतौर पर उत्तरप्रदेश में भाजपा की फिर से सरकार बनने से पिचकारियों में मोदी योगी छाए हुए हैं। मोदी योगी के चित्र वाली पिचकारियां की मांग ज्यादा है। टैंक, पंप, गन वाली पिचकारियों पर मोदी योगी के चित्रों वाली पिचकारियां खूब बिक रही हैं।

न्यू मार्केट व्यवसायी महासंघ के नवनिवार्चित अध्यक्ष संजय वलेचा ने बताया कि न्यू मार्केट में पिचकारियोंं की कई दुकानें लगती हैं। लोग खूब खरीददारी करते हैं। कोरोना के कारण बीते दो सालों से चीन में बनी पिचकारियों की मांग कम हुई है। व्यवसायी चीन में बनी पिचकारियों को नहीं बेच रहे हैं। स्वदेशी पिचकारियों की बाजारों धूम रहेगी। लोग भी जागरूक हुए हैं, इसलिए स्वदेशी पिचकारी 90 प्रतिशत बिकने की उम्मीद है। सिर्फ 10 प्रतिशत चीन में निर्मित पिचकारियां हैं, जिन व्यवसायियों के पास पुरानी पिचकारियां रखी हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.