महीने भर में प्रारंभ होगा हमीदिया में मॉड्यूलर ओटी

Updated on 12-03-2022 05:45 PM

भोपाल राजधानी के सबसे पुराने हमीदिया अस्पताल के नए भवन में नेत्र विभाग का मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर (ओटी) जल्द शुरु होगा।  इस ओटी के शुरु होने से आंखों के बडे ऑपरेशन में भी अब संक्रमण का खतरा नहीं रहेगा।  यह ओटी महीने भर में प्रारंभ होने की पूरी उम्मीद है। अभी भी यहां पर बड़े ऑपरेशन किए जाते हैं, लेकिन संक्रमण का जोखिम रहता है। हालांकि चिकित्सकों का कहना है कि अभी तक इस तरह की कोई दिक्कत नहीं आई। बता दें कि 2000 बिस्तर के अस्पताल के निर्माण के लिए नेत्र विभाग को कमला नेहरू अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया था। नेत्र रोग विभाग का ऑपरेशन थिएटर, वार्ड और ओपीडी यहीं पर थी।

 अब हमीदिया के 2000 बिस्तर वाले नए अस्पताल भवन का ब्लॉक बी शुरू होने की बाद इसकी 11वी मंजिल में नेत्र विभाग को जगह दी गई है। वार्ड कमला नेहरू अस्पताल से यहां पर महीने भर पहले शिफ्ट कर दिया गया है, लेकिन ऑपरेशन थिएटर अभी कमला नेहरू अस्पताल में ही है। अब ब्लॉक बी की दूसरी मंजिल में इसका ऑपरेशन थिएटर शुरू करने की तैयारी है। मरीजों के लिए भी यह सुविधा हो जाएगी कि उसी भवन में ऑपरेशन के बाद ऊपरी मंजिल में उन्हें शिफ्ट किया जा सकेगा। अभी कमला नेहरू अस्पताल में ऑपरेशन के बाद करीब 200 मीटर दूर नए भवन में लाकर मरीजों को भर्ती किया जाता है।

ऑपरेशन के तुरंत बाद शिफ्टिंग से मरीजों को परेशानी हो सकती है। हालांकि नेत्र विभाग की ओपीडी कमला नेहरू में ही रहेगी। नए भवन में ओपीडी का प्रविधान सिर्फ स्त्री एवं प्रसूति रोग और शिशु रोग विभाग के लिए किया गया है। नया माडयूलर ओटी शुरू करने के पहले बैक्टीरिया और फंगस की मौजूदगी का पता करने के लिए ओटी का कल्चर टेस्ट भी कराया जा चुका है। यह आपरेशन थिएटर पूरी तरह से मॉड्यूलर होगा, जिससे बैक्टीरिया, वायरस और फंगस के संक्रमण का खतरा नहीं रहेगा। यह ऑपरेशन थिएटर मौजूदा ऑपरेशन थिएटर से करीब दो गुना बड़ा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 May 2026
इंदौर। इस मई में इंदौर एक अद्वितीय सांस्कृतिक और ऐतिहासिक उत्सव का साक्षी बनने जा रहा है। शिवशाही महानाट्य — एक भव्य ऐतिहासिक मेगा नाटक — छत्रपति शिवाजी महाराज के अदम्य साहस, दूरदर्शिता और बलिदान की…
 01 May 2026
इंदौर। ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री में नई ऊर्जा और अवसरों का संचार करने के उद्देश्य से नेशनल आर्टिस्ट्स चैम्पियनशिप 2026 का भव्य आयोजन 20 से 22 जुलाई तक इंदौर के…
 30 April 2026
इंदौर —इंदौर एनिमल लिबरेशन शनिवार, 02 मई 2026 को शाम 6 बजे से 8 बजे तक छप्पन दुकान पर एक विशेष जन-जागरूकता पहल आयोजित कर रहा है, जिसका उद्देश्य डेयरी…
 25 April 2026
इंदौर— चत्रभुज नरसी स्कूल (CNS), इंदौर ने 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग कॉम्पिटिशन से अपनी स्टेट-ऑफ़-द-आर्ट पिस्टल शूटिंग एकेडमी की शुरुआत की। इस इवेंट का फोकस ओलंपिक…
 25 April 2026
इंदौर: देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन्स (सेशन 2) 2026 में इंदौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया है। नारायणा कोचिंग सेंटर,…
 22 April 2026
इंदौर: चत्रभुज नरसी स्कूल, में 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में छात्र और वयस्क इस अनुशासित खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।…
 17 April 2026
इंदौर। मध्यप्रदेश से एक अहम पहल सामने आई है, जहां एक इंडियन स्टार्टअप देश की सिक्योरिटी को और मजबूत बनाने के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। बढ़ते…
 13 April 2026
इंदौर। शहर के प्रतिष्ठित एसेंशिया लग्ज़री होटल में 19 अप्रैल तक एक विशेष महाराष्ट्रीयन फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। यह फेस्टिवल होटल के ब्लू सॉल्ट और कॉफी रेस्टोरेंट में प्रतिदिन…
 10 April 2026
इंदौर: मिताशा फाउंडेशन के नेतृत्व में संचालित “संकल्प एक लाख अंगदान से जीवनदान” अभियान के अंतर्गत अंगदान हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन सी.एम.ई. का आयोजन किया…
Advt.