'अरब सागर' वाले मानसून ने सबसे ज्यादा भिगोया MP

Updated on 12-08-2022 04:04 PM

जोरदार बारिश से मध्यप्रदेश का अधिकतर हिस्सा तर और तृप्त दिख रहा है। मालवा के डैम, नदियां और झरने सब अपने शबाब पर हैं। मंगलवार और बुधवार को भारी बारिश से इंदौर का यशवंत सागर हो या सिरपुर तालाब, उज्जैन का गंभीर डैम हो या देवास में शिप्रा, कालीसिंध नदियां सब उफान पर आ गई हैं। वहीं रतलाम के सैलाना में स्थित केदारेश्वर झरना बेहद खूबसूरती हो गया है। दैनिक भास्कर की टीम ने ड्रोन कैमरे से डैम और उफनती नदियों को कैप्चर किया। भोपाल के केरवा डैम की भी तस्वीरें मनमोह लेने वाली हैं, तो वहीं जबलपुर का बरगी डैम पर्यटकों का फेवरेट विजिटिंग स्पॉट बना हुआ है।

प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी है। लेकिन अभी भी 26 जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है। निमाड़ और भोपाल-नर्मदापुरम प्रदेश का ऐसा बेल्ट है जहां सभी जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश हुई है। मालवा में भी 11 में से 9 जिलों में सामान्य या उससे ज्यादा बारिश है। सागर-बुंदेलखंड और विंध्य महाकौशल बारिश में पिछड़ गए हैं। दमोह में तो सामान्य से आधी ही बारिश हो पाई है।

मध्य प्रदेश में आधा सूखा, आधा तर, ऐसा क्यों
माना जा रहा है कि अरब सागर की तरफ से आने वाला मानसून इस बार ज्यादा एक्टिव हो गया है। यह मानसून बुरहानपुर, बड़वानी के रास्ते आता है और इंदौर समेत पूरे मालवा-निमाड़ में बरसता है। इन्हीं इलाकों में इस बार सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई है।

जिन इलाकों में बारिश कम हुई है, वे बुंदेलखंड, विंध्य, महाकौशल के हैं। ये वे इलाके हैं जो बारिश के पूरी तरह बंगाल की खाड़ी से आने वाले मानसून पर निर्भर हैं। जंगल और पहाड़ अधिक होने से यहां अमूमन ज्यादा बारिश होती रही है और मप्र का चेरापूंजी लांज भी इसी क्षेत्र में आता है। इस बार यह पूरा इलाका बारिश में पिछड़ता दिख रहा है।

यह बात ऐसे भी प्रमाणित हो रही...
इस बार बंगाल की खाड़ी के बजाय अरब सागर से आने वाला मानसून ज्यादा बरस रहा है, इसकी एक प्रमाणिकता छिंदवाड़ा से भी साबित होते दिख रही है। चूंकि विंध्य महाकौशल में इकलौता छिंदवाड़ा ऐसा इलाका है जहां अरब सागर का मानसून भी पहुंचता है, वहां पूरे विंध्य महाकौशल में सबसे ज्यादा 150% से ज्यादा बारिश हुई है। बाकी सभी जिले इसके आसपास भी नहीं हैं।

इसी तरह भोपाल, नर्मदापुरम में भी अच्छी बारिश हुई है। इस इलाके में हरदा, बैतूल, राजगढ़ जैसे कई जिले ऐसे हैं, जहां अरब सागर का मानसून पहुंचता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 June 2026
इंदौर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्ट्स (IIA), इंदौर सेंटर द्वारा आयोजित कार्यशाला “फ्यूचर बाय डिज़ाइन: द थर्ड आई – बियॉन्ड बाउंड्रीज़” का सफल आयोजन किया…
 04 June 2026
इंदौर। शहर के लोकप्रिय कैफ़े ब्रांड द क्रश कॉफी ने अपने ग्राहकों के लिए एक नए और अनूठे अनुभव की शुरुआत करते हुए संडे ब्रंच लॉन्च करने की घोषणा की…
 03 June 2026
इंदौर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ आर्किटेक्टस (IIA), इंदौर सेंटर द्वारा एक विशेष आयोजन किया जा रहा है जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने…
 25 May 2026
इंदौर: गर्मियों का सबसे पसंदीदा फल अब सिर्फ कटे हुए आम या पारंपरिक मिठाइयों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि नए फ्लेवर, फ्यूजन और खास प्रस्तुतियों के साथ मेहमानों की थाली…
 23 May 2026
इंदौर। शहर की सांस्कृतिक एवं रचनात्मक पहचान को एक नई ऊंचाई देते हुए इंदौर के रंगशाला प्रॉडक्शन के बैनर तले निर्मित आध्यात्मिक फिल्म “आस्था का अतिशय : महिमा स्वस्तिधाम की” का ट्रेलर…
 18 May 2026
बदलते दौर के साथ सबकुछ बदल चुका है। संगीत भी और भक्ति करने का तरीका भी। युवाओं को मॉडर्न संगीत पसंद है और यही कारण है कि वे भारतीय भक्ति…
 18 May 2026
उज्जैन - शनि जयंती और ज्येष्ठ मास की शनि अमावस्या का दुर्लभ संयोग, जो पिछले 13 वर्षों में एक साथ नहीं आया था, इस बार उज्जैन स्थित नवग्रह शनि मंदिर…
 16 May 2026
इंदौर: इंदौर में इस बार की गर्मी ने पिछले कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और तापमान 45°C के पार पहुंच गया है। ऐसे में दाऊदी बोहरा समुदाय ने शहरभर में…
 16 May 2026
इंदौर। दक्षिण भारत का खाना लंबे समय तक सिर्फ डोसा, इडली और सांभर तक सीमित समझा जाता रहा, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में लोगों की पसंद तेज़ी से बदली है।…
Advt.