प्रदेश में लगातार दूसरे दिन 100 से ज्यादा मरीज मिल

Updated on 02-07-2022 05:00 PM

भोपाल प्रदेश में कोरोना संक्रमण का खतरा एक बार फिर बढऩे लगा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुक्रवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश में कोरोना के 127 नए मरीज मिले हैं। ये 7518 सैंपलों की जांच में इतने मरीजों की पहचान हुई है। इस संक्रमण दर 1.68 फीसदी रही। इसके साथ ही प्रदेश सक्रिय संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 592 तक पहुंच गया है। बीते चौबीस घंटों के दौरान 85 ठीक भी हुए हैं। लेकिन 127 में से 86 संक्रमित ऐसे हैं जो टीके की दोनों डोज लगाने के बावजूद संक्रमित हुए हैं।


भोपाल में सबसे अधिक 40 संक्रमित मिले
गुरुवार को कोरोना के सबसे अधिक 40 संक्रमित भोपाल में 34 इंदौर में मिले हैं जबकि जबलपुर में 10 संक्रमितों की पहचान हुई है। 16 अन्य जिलों में भी संक्रमितों की पहचान हुई है। जबकि अनूपपुर, सतना उज्जैन को छोड़कर सभी जिलों से सैंपल लिए गए थे।


इंदौर में सबसे अधिक सक्रिय संक्रमित
इंदौर में सबसे अधिक 224 सक्रिय संक्रमित हो गए हैं। शुरू से यहीं पर संक्रमितों की संख्या अधिक बढ़ रही है। इसके बाद राजधानी भोपाल में संक्रमित मिल रहे हैं जिसकी वजह से अब यहां 152 सक्रिय संक्रमित है। राहत की बात यह है कि इन सभी सक्रिय संक्रमितों में से करीब आठ मरीज अस्पतालों में भर्ती है और बाकी होम आइसोलेशन में है।


तब भी जांच में ढिलाई
प्रदेश में कोरोना संक्रमण का खतरा कम नहीं हुआ है, तब भी जांच में ढि़लाई बरती जा रही है। सार्वजनिक स्थानों पर जांच केवल दिखावा बनकर रह गई है। खासकर रेलवे स्टेशनों पर 50 से लेकर 500 सैंपल ही लिए जा रहे हैं। जबकि इन स्टेशनों से रोज पांच से दस हजार यात्री गुजर रहे हैं। बस स्टैंड पर भी यात्रियों का दबाव लगातार बढ़ा है। जानकारों का कहना है कि जांच का दायरा बढ़ाया जाता है तो संक्रमितों की संख्या भी बढ़ सकती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.