भोपाल में 9 राज्यों के 100 से अधिक जुटेंगे बुनकर

Updated on 16-09-2022 05:26 PM

आजादी के 75वें अमृत महोत्सव एवं आत्म निर्भर भारत अभियान में संत रविदास मध्यप्रदेश हस्तशिल्प एवं हाथकरघा विकास निगम लिमिटेड भोपाल द्वारा स्पेशल हैण्डलूम एक्सपों 16 से 29 सितम्बर 2022 तक भोपाल में होगा। एक्सपो विकास आयुक्त (हाथकरघा वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली के सहयोग से भोपाल हाट अरेरा हिल्स भोपाल में किया जा रहा है। एक्सपों 14 दिन तक चलेगा। इस एक्सपों में देश के 9 राज्य उत्तरप्रदेश, बिहार, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, उडीसा, जम्मू-कश्मीर और मध्यप्रदेश के 100 से अधिक बुनकर शामिल होंगे।

आयुक्त हाथकरघा एवं हस्तशिल्प तथा प्रबंध संचालक, संत रविदास मध्यप्रदेश हस्थशिल्प एवं हाथकरघा विकास निगम श्रीमती अनुभा श्रीवास्तव ने बताया कि स्पेशल हैण्डलूम एक्सपों भोपाल हाट में गुणवत्तायुक्त और विविध हैण्डलूम उत्पाद एक साथ एक ही कैम्पस में उपलब्ध रहेंगे। विगत वर्षों में भोपाल में आयोजित स्पेशल हैण्डलूम एक्सपों में हासिल हुई सफलता से प्रदेश व अन्य राज्यों के बुनकर संघ, बुनकर समितियों में काफी उत्साह हैं जिससे वे भोपाल एक्सपों में शामिल होने के लिए आतुर है। हैंडलूम एक्सपों के लिए 80 से अधिक अस्थाई दुकानों का निर्माण करवाया जा रहा है। इन दुकानों में विभिन्न राज्यों के बुनकर हैण्डलूम वस्त्र लेकर उपलब्ध होंगे।

आयुक्त श्रीमती श्रीवास्तव ने बताया कि एक्सपो में प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। स्पेशल हैण्डलूम एक्सपों प्रतिदिन दोपहर 12.00 बजे से रात्रि 9.00 बजे तक एंव अवकाश के दिन दोपहर 12.00 बजे से रात्रि 09.00 बजे तक खुला रहेगा। ग्राहकों के लिये प्रवेश एंव पार्किंग व्यवस्था निःशुल्क रहेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.