चिटफंड कंपनियों से 207 करोड़ से अधिक की वसूली

Updated on 13-03-2022 10:04 PM

 भोपाल राज्य सरकार लोगों को ठगने वाली चिटफंड कंपनियों के खिलाफ अभियान तेज करने जा रही है।  ऐसी कंपनियों से अभी तक 207 करोड़ से अधिक की वसूली की गई है। पिछले डेढ़ वर्ष में की गई कार्रवाई में एक हजार से अधिक लोगों को आरोपित बनाया गया है। इतना ही नहीं, इस दौरान कई चिटफंड कंपनियों की संपत्ति कुर्क की गई। प्रदेश के कई जिलों में चिटफंड कंपनियों ने लोगों को कई गुना मुनाफे का लालच देकर करोड़ों रुपये का निवेश करवाया था।

कंपनियों ने गांवगांव तक अपने एजेंट नियुक्त किए और निवेश की रकम लेकर कंपनियां बंद कर दीं।शिकायतों के आधार पर पुलिस ने वर्ष 2020 में 222 प्रकरण में 915 और 2021 में 413 लोगों को आरोपित बनाया और उनके खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न् धाराओं में केस दर्ज किया। इस दौरान चिटफंड कंपनियों ने निवेशकों को 207 करोड़ रुपये से अधिक लौटाए। एक बड़ी कंपनी सहारा इंडिया द्वारा भी प्रदेश में 618 करोड़ स्र्पये निवेशकों को लौटाए गए हैं। सीएम ने दिए हैं सख्त निर्देश गौरतलब है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी समीक्षा बैठकों में चिटफंड कंपनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

 बताया गया है कि अब प्रतिमाह चिटफंड कंपनियों पर की जा रही कार्रवाई की समीक्षा की जाएगी। मुख्यमंत्री की कलेक्टर-एसपी कांफ्रेंस में हर बार इसकी प्रगति रिर्पोट की समीक्षा की जा रही है। मालूम हो कि राज्य सरकार की ओर से अभी तक ऐसे तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की गई उनमें सागर जिले की सागर क्रेडिट कोआपरेटिव सोसायटी की 40.41 हेक्टेयर भूमि कुर्की का आदेश, रीवा जिले की सांई प्रकाश प्रापर्टी लिमिटेड की 42 एकड़ जमीन कुर्क करने का आदेश पारित, मंदसौर जिले की हलधन रियल्टी इंडिया लिमिटेड की डेढ़ करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क करने का आदेश पारित, ग्वालियर जिले की सक्षम डेयरीज और सन इंडिया प्रा.लि. की चार करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क करने का आदेश पारित, देवास जिले की मालवांचल कंपनी की 11 करोड़ की संपत्ति कुर्क।

29 जनवरी को इस संपत्ति की नीलामी की तारीख तय की गई है। नीमच जिले की फ्यूचर मेकर लाइफ केयर प्रा.लि. कंपनी के साढ़े पांच करोड़ रुपये फ्रीज किए गए। बड़वानी जिले की बीएन गोल्ड, आरकेआर, गुरु सांई रियल एस्टेट कंपनी की 5 करोड़ 47 लाख स्र्पये मूल्य की संपत्ति कुर्क करने का आदेश पारित किया गया। इस बारे में गृह मंत्री डा नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि प्रदेश भर में चिटफंड कंपनियों के खिलाफ निरंतर अभियान चलाया गया है। इसके परिणाम भी बेहतर आए हैं। पीड़ित लोगों को उनकी राशि दिलवाने में भी पुलिस ने काफी बेहतर कार्य किया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.