रोजगार एवं कॅरियर मेलों से 25 हजार से अधिक विद्यार्थियों को मिला रोजगार एवं स्व-रोजगार

Updated on 28-10-2022 04:52 PM

भोपाल

प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में रोजगार एवं कॅरियर अवसर मेलों तथा कौशल उन्नयन के लिए हुए प्रशिक्षण कार्यक्रमों से प्रदेश के विद्यार्थियों को रोजगार प्रदान किया जाता है।

गौरतलब है कि उच्च शिक्षा विभाग की स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन योजना से शासकीय महाविद्यालयों में सत्र 2021-22 तथा 22-23 में 21 हजार 315 विद्यार्थियों ने बैंकिंग, फार्मा, कोरियर सर्विस, माइक्रो फायनेंस एवं स्माल फाइनेंस, सेक्युरिटी सेवा, बायो टेक्नोलॉजी, एग्रोटेक, टेक्सटाइल, वर्धमान, यार्न, अल्ट्राटेक, ब्रिज स्नों पीथमपुर, टीसीएस, विप्रो, सिप्ला आदि अशासकीय संगठित और असंगठित क्षेत्रों में रोजगार प्राप्त किये। साथ ही 3595 विद्यार्थियों ने स्वयं का व्यवसाय शुरू किया।

ज्ञात हो कि महाविद्यालयों में स्व-रोजगार के लिए कॅरियर मार्गदर्शन योजना प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाते हैं। प्रशिक्षण प्राप्त विद्यार्थी अपना स्वयं का व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। ऐसे ही प्रशिक्षण प्राप्त विद्यार्थियों ने अलग-अलग क्षेत्रों में स्वयं का व्यवसाय प्रारंभ किया है। इसमें ब्यूटी पार्लर, बुटीक, केक निर्माण, वर्मीकंपोस्ट निर्माण, मछली पालन तथा वनोपज से संबंधित व्यवसाय शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त शासकीय महाविद्यालयों को उद्यमिता शिविर किए जाते हैं, जिसमें महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए उत्पादों का प्रदर्शन एवं विक्रय किया जाता है। इससे अनेक विद्यार्थियों को आय प्राप्त हो रही है। अनेक छात्र– छात्राएँ आय प्राप्त कर रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.