मौसम के उतार-चढ़ाव से हॉस्पिटल में रोजाना सर्दी-खांसी बुखार के पहुंच रहे हैं 400 से अधिक मरीज

Updated on 24-11-2022 03:49 PM

भोपाल

ठंड की शुरूआत और मौसम के उतार-चढ़ाव का सीधा असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। आलम यह है कि इन दिनों रोज शहर के निजी और सरकारी अस्पतालों में 400 से ज्यादा मरीज वायरल इंफेक्शन के पहुंच रहे हैं। इनमें ज्यादातर सर्दी-खासी और बुखार के साथ गले से पीड़ित होते हैं। यही कारण है कि अस्पतालों की ओपीडी में भी 20 से 25 प्रतिशत तक इजाफा हो गया है। अगर बात जेपी और हमीदिया अस्पताल की करें तो इन्हीं दो अस्पतालों में रोज 100 से 120 के बीच सर्दी-खांसी के मरीज पहुंचते हैं।

इस बार मरीजों की तादाद ज्यादा है
डॉक्टरों की मानें तो नवंबर-दिसंबर में वायरल इंफेक्शन होना कोई नई बात नहीं है, लेकिन इस बार मरीजों की तादाद हर बार से ज्यादा है। इसकी भी वजह साफ है, पिछले एक हफ्ते में ही मौसम का मिजाज बार-बार बदलता रहा है। कभी तापमान नीचे गिर जाता है तो ठंडक हो जाती है तो कभी बढ़ने से गर्मी हो जाती है। यही वजह है कि मौसम में जल्दी-जल्दी हो रहे बदलाव के कारण भी यह स्थिति बन रही है।

सामान्य एंटीबायोटिक से 4 से 5 दिन में हो रहे ठीक
जेपी अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि अभी वायरल इंफेक्शन के जो मरीज सामने आ रहे हैं, उनके मामलों में एक बात अच्छी है कि उन्हें सामान्य एंटीबायोटिक जैसी दवाइयों से पूरी तरह आराम मिल रहा है। मरीजों को ठीक होने में 4 से 5 दिन का वक्त ही लग रहा है।

राहत यह है कि कोई गंभीर नहीं हो रहा है
यह सही है कि वर्तमान में सर्दी-खांसी के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। मरीज गला और बुखार की शिकायत लेकर आ रहे हैं। राहत यह है कि कोई गंभीर नहीं हो रहे हैं।
डॉ. आरके श्रीवास्तव,  सिविल सर्जन, जेपी अस्पताल



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.