
गरीब परिवारों को निशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराने के लिए राज्य और केन्द्र सरकार कई योजनाएं संचालित कर रहे हैं। गरीबों को मिलने वाले मुफ्त राशन में कई ऐसे धनाड्य लोग राशन ले रहे हैं। देश भर में फर्जी गरीब बनकर राशन लेने वाले लोग एमपी में पकड़े गए हैं। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने बीते एक साल (2021) में देश में सबसे ज्यादा 14 लाख 24 हजार 115 फर्जी राशन कार्ड निरस्त किए गए हैं।
तीन साल पहले यूपी अब एमपी ने की फर्जी राशन कार्ड धारियों पर कार्रवाई
खाद्य एवं नागरिक उपभोक्ता विभाग द्वारा लोकसभा में दी गई जानकारी के मुताबिक तीन साल पहले यानि साल 2019 में देश में सबसे ज्यादा 41,52,273 फर्जी राशन कार्ड उत्तरप्रदेश में कैंसिल किए गए थे। लेकिन एक साल बाद ही मप्र ने इस मामले में बड़ा एक्शन लिया और साल 2021 में 14 लाख 24 हजार 115 राशन कार्ड निरस्त किए हैं।