अधिकांश करदाता व्यापारियों को मिलेगा भामाशाह पुरस्कार

Updated on 27-10-2022 05:02 PM

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नवम्बर माह के पहले सप्ताह में वाणिज्यिक कर विभाग के जरिये सर्वाधिक टैक्स चुकाने वाले व्यापारियों को भामाशाह पुरस्कार से सम्मानित करेंगे। इस पुरस्कार की तीन कैटेगरी तय की गई हैं जिसके पुरस्कार के लिए 20 व्यापारियों को चुना गया है। इसके लिए पुरस्कार देने की तारीख का निर्धारण बुधवार को सीएम और अफसरों की बैठक में हो जाएगा।

प्रदेश में करीब तीन साल से बंद भामाशाह योजना को दोबारा चालू करने के निर्देश सीएम चौहान ने जनवरी 2021 में वाणिज्यिक कर विभाग के अफसरों को दिए थे। इसमें उन्होंने कहा था कि ईमानदार करदाताओं को प्रोत्साहित करेंगे। उन्होंने कहा था कि वित्त वर्ष समाप्त होने के बाद ऐसे करदाताओं का चयन किया जाए ताकि उन्हें पुरस्कृत किया जा सके लेकिन विभाग के अफसरों ने कर दाता चयन करने में करीब दो वर्ष (22 माह) लगा दिए। अब सीएम के समक्ष बुधवार को इसको लेकर अफसरों द्वारा रिपोर्ट पेश की जाएगी जिसके बाद टैक्सपेयर्स को अगले माह नवम्बर के पहले सप्ताह में पुरस्कृत करने की तारीख तय होगी। यह पुरस्कार 20 व्यापारियों को तीन अलग अलग कैटेगरी में प्रथम, द्वितीय और तृतीय श्रेणी के रूप में दिया जाएगा। विभाग की ओर से स्टेट जीएसटी विंग द्वारा प्रदेश के बड़े करदाताओं के लिए अलग यूनिट बनाई जा रही है। इन करदाताओं के लिए एक विशेष प्रभाग लार्ज टैक्सपेयर यूनिट (एलटीयू) गठित किया जा रहा है। इसके लिए इंदौर स्थित वाणिज्यिक कर विभाग मुख्यालय ने इंदौर, भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर के सभी सर्कलों से बड़े करदाताओं का रिकार्ड तलब किया गया है।

जनजातीय गौरव दिवस की तैयारियों पर बैठक
सीएम शिवराज बुधवार को सीएम राइज स्कूल अभियान कार्यक्रम और सरदार वल्लभ भाई पटेल कार्यक्रम की तैयारी बैठक लेंगे। इसके बाद मध्यप्रदेश जल निगम मर्यादित संचालक मंडल की बैठक में शामिल होंगे। इसके अलावा मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की जाएगी। इसके अंतर्गत सात दिन अलग अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए प्रभारी मंत्रियों को कार्य योजना तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सरकार की ओर से 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। इसकी तैयारी की समीक्षा भी मुख्यमंत्री करेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.