माँ पीताम्बरा जयंती मनाई जायेगी 4 मई को : गृह मंत्री डॉ. मिश्रा

Updated on 22-03-2022 05:26 PM

भोपाल। गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि 4 मई को दतिया में माँ पीताम्बरा जयंती मनाई जायेगी। जयंती पर पीताम्बरा माई रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण करेंगी। नगर की जनता रथ खींचकर माई को भ्रमण करायेगी। मंत्री डॉ. मिश्रा संस्कृति विभाग और जिला प्रशासन दतिया द्वारा रविवार को आयोजित 3 दिवसीय फाग महोत्सव के शुभारंभ समारोह को संबोधित कर रहे थे।

मंत्री डॉ. मिश्रा ने आव्हान किया कि 4 मई को आयोजित पीताम्बरा जयंती में नगर की अधिक से अधिक जनता सहभागिता करे। उन्होंने नगरवासियों से अपील की कि समारोह में सभी लोग पीले वस्त्र धारण कर शामिल हों। डॉ. मिश्रा ने महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर कलाकारों को सम्मानित किया।

- भजन संध्या और कवि सम्मेलन

दतिया फाग महोत्सव के पहले दिन रविवार को भजन संध्या और कवि सम्मेलन हुआ। इंदौर के भजन गायक विवेक मेहता के ग्रुप ने भजनों की शानदार प्रस्तुति दी। अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम कवि शैलेष लोढ़ा, मथुरा की पूनम वर्मा, अलीगढ़ के विष्णु सक्सेना, जयपुर के संजय झाला, शुजालपुर के गोविंद राठी और खरगोन के प्रवीण अत्रे ने अपनी रचनाओं से सुधि श्रोताओं को देर रात तक बाँधे रखा।

- अनुसूचित-जाति की प्रतिभाओं को किया सम्मानित

गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने डॉ. अम्बेडकर पार्क दतिया में अनुसूचित-जाति वर्ग की प्रतिभाओं को सम्मानित किया। प्रतिभा सम्मान समारोह सम्यक बुद्ध विहार एवं डॉ. अम्बेडकर कल्याण समिति द्वारा किया गया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 May 2026
इंदौर। इस मई में इंदौर एक अद्वितीय सांस्कृतिक और ऐतिहासिक उत्सव का साक्षी बनने जा रहा है। शिवशाही महानाट्य — एक भव्य ऐतिहासिक मेगा नाटक — छत्रपति शिवाजी महाराज के अदम्य साहस, दूरदर्शिता और बलिदान की…
 01 May 2026
इंदौर। ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री में नई ऊर्जा और अवसरों का संचार करने के उद्देश्य से नेशनल आर्टिस्ट्स चैम्पियनशिप 2026 का भव्य आयोजन 20 से 22 जुलाई तक इंदौर के…
 30 April 2026
इंदौर —इंदौर एनिमल लिबरेशन शनिवार, 02 मई 2026 को शाम 6 बजे से 8 बजे तक छप्पन दुकान पर एक विशेष जन-जागरूकता पहल आयोजित कर रहा है, जिसका उद्देश्य डेयरी…
 25 April 2026
इंदौर— चत्रभुज नरसी स्कूल (CNS), इंदौर ने 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग कॉम्पिटिशन से अपनी स्टेट-ऑफ़-द-आर्ट पिस्टल शूटिंग एकेडमी की शुरुआत की। इस इवेंट का फोकस ओलंपिक…
 25 April 2026
इंदौर: देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन्स (सेशन 2) 2026 में इंदौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया है। नारायणा कोचिंग सेंटर,…
 22 April 2026
इंदौर: चत्रभुज नरसी स्कूल, में 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में छात्र और वयस्क इस अनुशासित खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।…
 17 April 2026
इंदौर। मध्यप्रदेश से एक अहम पहल सामने आई है, जहां एक इंडियन स्टार्टअप देश की सिक्योरिटी को और मजबूत बनाने के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। बढ़ते…
 13 April 2026
इंदौर। शहर के प्रतिष्ठित एसेंशिया लग्ज़री होटल में 19 अप्रैल तक एक विशेष महाराष्ट्रीयन फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। यह फेस्टिवल होटल के ब्लू सॉल्ट और कॉफी रेस्टोरेंट में प्रतिदिन…
 10 April 2026
इंदौर: मिताशा फाउंडेशन के नेतृत्व में संचालित “संकल्प एक लाख अंगदान से जीवनदान” अभियान के अंतर्गत अंगदान हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन सी.एम.ई. का आयोजन किया…
Advt.