माँ पीताम्बरा की जयंती अगले वर्ष और अधिक होगी भव्यतम् : मंत्री डॉ. मिश्रा

Updated on 08-05-2022 06:57 PM

गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने 4 मई को आयोजित माँ पीताम्बरा प्राकृट्य उत्सव और दतिया गौरव दिवस के सफल आयोजन के लिये समिति सदस्यों और नागरिकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि माई की कृपा गुरू महाराज का आशीर्वाद और दतियावासियों की लगन और परिश्रम से प्राकृट्य उत्सव की भव्यता ने सबका मन मोह लिया। डॉ. मिश्रा ने कहा कि आने वाले वर्षों में माई की रथ यात्रा का स्वरूप प्रतिवर्ष भव्यतम् और विराट होता जायेगा। अगले वर्ष प्राकृट्य उत्सव को दतियावासियों की सहभागिता से इतने विराट स्वरूप में मनायेंगे कि वर्ल्ड रिकार्ड स्थापित होगा। सफल आयोजन पर डॉ. मिश्रा ने रथ यात्रा समिति सदस्यों को सम्मानित किया। उन्होंने शनिवार को दतिया में सीता-सागर के सौंदर्यीकरण के लिये लगभग 14 करोड़ रूपये की राशि के कार्यों का भूमि-पूजन किया।

गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने दतिया प्राकृट्य उत्सव में दतियावासियों के उत्साह और समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि माई के भक्तों और स्वामी जी महाराज के शिष्यों के साथ दतिया के प्रत्येक नागरिक ने माँ पीताम्बरा जयंती पर प्रारंभ की गई ऐतिहासिक रथ यात्रा और दतिया गौरव दिवस के आयोजन को भव्य बनाने में अपना शत-प्रतिशत योगदान दिया। माई की कृपा से सबकुछ सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया। उन्होंने जनता का आहवान किया कि प्रतिवर्ष इसी प्रकार आयोजन को भव्यता प्रदान करने में समिति को अपने सुझाव और परामर्श दे। माई की कृपा से दतिया में निरंतर विकास के कार्य हो रहे हैं। डॉ. मिश्रा ने आज दतिया में सीता-सागर के सौंदर्यीकरण के लिये 13 करोड़ 83 लाख के कार्यों का भूमि-पूजन किया।

मंत्री डॉ. मिश्रा ने वृंदावन धाम में माँ पीताम्बरा की प्राकृट्य दिवस के पर प्रथम बार आयोजित रथ यात्रा के सफलतापूर्वक संपन्न होने पर रथ यात्रा समिति सदस्यों का सम्मान किया। उन्होंने कहा कि समिति सदस्यों ने माई की कृपा से सभी प्रबंध बेहतर कर आयोजन को सफल बनाने में महती भूमिका निभाई।

सर्पदंश के तीन प्रकरणों में 12 लाख रूपये की आर्थिक सहायता

मंत्री डॉ. मिश्रा ने दतिया में सर्पदंश के तीन प्रकरणों में मृत्यु हो जाने पर मृतक के परिजन को 4-4 लाख की आर्थिक सहायता राशि के चेक प्रदान किये।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 May 2026
इंदौर। दक्षिण भारत का खाना लंबे समय तक सिर्फ डोसा, इडली और सांभर तक सीमित समझा जाता रहा, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में लोगों की पसंद तेज़ी से बदली है।…
 09 May 2026
इंदौर। इस मई में इंदौर एक अद्वितीय सांस्कृतिक और ऐतिहासिक उत्सव का साक्षी बनने जा रहा है। शिवशाही महानाट्य — एक भव्य ऐतिहासिक मेगा नाटक — छत्रपति शिवाजी महाराज के अदम्य साहस, दूरदर्शिता और बलिदान की…
 01 May 2026
इंदौर। ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री में नई ऊर्जा और अवसरों का संचार करने के उद्देश्य से नेशनल आर्टिस्ट्स चैम्पियनशिप 2026 का भव्य आयोजन 20 से 22 जुलाई तक इंदौर के…
 30 April 2026
इंदौर —इंदौर एनिमल लिबरेशन शनिवार, 02 मई 2026 को शाम 6 बजे से 8 बजे तक छप्पन दुकान पर एक विशेष जन-जागरूकता पहल आयोजित कर रहा है, जिसका उद्देश्य डेयरी…
 25 April 2026
इंदौर— चत्रभुज नरसी स्कूल (CNS), इंदौर ने 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग कॉम्पिटिशन से अपनी स्टेट-ऑफ़-द-आर्ट पिस्टल शूटिंग एकेडमी की शुरुआत की। इस इवेंट का फोकस ओलंपिक…
 25 April 2026
इंदौर: देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन्स (सेशन 2) 2026 में इंदौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया है। नारायणा कोचिंग सेंटर,…
 22 April 2026
इंदौर: चत्रभुज नरसी स्कूल, में 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में छात्र और वयस्क इस अनुशासित खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।…
 17 April 2026
इंदौर। मध्यप्रदेश से एक अहम पहल सामने आई है, जहां एक इंडियन स्टार्टअप देश की सिक्योरिटी को और मजबूत बनाने के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। बढ़ते…
 13 April 2026
इंदौर। शहर के प्रतिष्ठित एसेंशिया लग्ज़री होटल में 19 अप्रैल तक एक विशेष महाराष्ट्रीयन फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। यह फेस्टिवल होटल के ब्लू सॉल्ट और कॉफी रेस्टोरेंट में प्रतिदिन…
Advt.