मातृभाषा हिन्दी से प्रेम होना चाहिये : उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. यादव

Updated on 19-10-2022 11:03 PM

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव ने कहा है कि मातृभाषा हिन्दी से हमें प्रेम होना चाहिये। प्रदेश में मेडिकल और इंजीनियरिंग के पाठ्यक्रम अब हिन्दी भाषा में भी पढ़ाये जायेंगे। हम वर्तमान समय में अतीत की प्रेरणा से नये कीर्तिमान रच रहे हैं। यह राष्ट्रभाषा का सांस्कृतिक यज्ञ है, जिसे हिन्दी ग्रंथ अकादमी के स्वर्ण जयन्ती के सम्राट विक्रमादित्य के नगर में किया गया है। हिन्दी ग्रंथ अकादमी को चिकित्सा, यांत्रिकी तथा प्रबंधन की पाठ्यक्रम पुस्तकें प्रथमत: प्रकाशित करने का गौरव प्राप्त हो रहा है।

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. यादव शुक्रवार को उज्जैन में विक्रम कीर्ति मन्दिर में मप्र हिन्दी ग्रंथ अकादमी भोपाल एवं विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन के संयुक्त तत्वावधान में स्वर्ण जयन्ती समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उज्जयिनी कालगणना की नगरी है। हिन्दी हमारी राष्ट्रभाषा है। विक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार पाण्डेय ने प्रतियोगिता में विजेता छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि वे हिन्दी का व्यापक प्रचार-प्रसार करें। हिन्दी का महत्व अधिक है। बहुभाषाएँ भी विक्रम विश्वविद्यालय में छात्रों को सीखाई जा रही है। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में विक्रम विश्वविद्यालय में नये-नये पाठ्यक्रमों को प्रारम्भ किया है। प्रधानमंत्री के 11 अक्टूबर को उज्जैन में "महाकाल लोक" के लोकार्पण के पूर्व एक सप्ताह विक्रम विश्वविद्यालय के द्वारा शिव के विविध प्रकार के कार्यक्रम होंगे। शिव मन्दिरों में पूजा-पाठ होगी। इसका ऑनलाइन कार्यक्रम भी होगा।

मप्र हिन्दी ग्रंथ अकादमी के संचालक श्री अशोक कड़ेल ने कहा कि मप्र हिन्दी ग्रंथ अकादमी की स्वर्ण जयन्ती का समापन वर्ष 2020 में होना था, परन्तु कोविड महामारी के चलते यह कार्यक्रम अब मना रहे हैं। इसी तरह अकादमी में अभी तक स्थापना दिवस नहीं मनाया गया था, परन्तु इस वर्ष 21 जून को स्थापना दिवस मनाया गया गया, जो हमारे लिये गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि मप्र हिन्दी ग्रंथ अकादमी ने अपना सफर 1970 से प्रारम्भ किया था, जो निरन्तर चल रहा है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति, देश में सर्वप्रथम मध्य प्रदेश में लागू की गई है। श्री कड़ेल ने कहा कि एक प्रान्त का ज्ञान दूसरे प्रान्त को मिले, इसका भी प्रयास अकादमी के द्वारा किया जा रहा है। अकादमी ने ज्ञान सम्पदा पुस्तक प्रकाशित की है, जो विद्यार्थियों को इससे लाभ मिलेगा।

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश में जिला, संभाग एवं राज्य स्तर पर निबंध प्रतियोगिता के विजेता छात्रों को प्रशंसा-पत्र, प्रोत्साहन राशि भेंट कर पुरस्कृत किया। उन्होंने सम्राट विक्रमादित्य इंस्टिट्यूट ऑफ हेल्थ साइंस भवन का लोकार्पण भी किया। मंत्री डॉ. मोहन यादव ने विक्रम विश्वविद्यालय परिसर में दो करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित सम्राट विक्रमादित्य इंस्टिट्यूट ऑफ हेल्थ साइंस भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने विक्रम कीर्ति मन्दिर परिसर में विक्रम विश्वविद्यालय के सौजन्य से पुस्तक बिक्री केन्द्र का फीता काट कर शुभारम्भ किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.