MP में प्रोविजनल फायर NOC बंद करने की वजह:भोपाल में 300 ने नहीं ली टेम्प्रेरी NOC

Updated on 10-08-2022 05:56 PM

मध्यप्रदेश के इंदौर और जबलपुर में 3 महीने के भीतर आगजनी की दो बड़ी घटनाएं हो चुकी हैं। इंदौर की रेसिडेंशियल बिल्डिंग और जबलपुर के प्राइवेट हॉस्पिटल में आग लगी। दोनों घटनाओं में 15 जानें चली गईं। भोपाल में हर रोज आठ से 10 आगजनी के मामले सामने आते हैं। यही कारण है कि सरकार प्रोविजनल फायर NOC बंद करने जा रही है। अब बिल्डिंग बनने और फायर सेफ्टी जांचने के बाद टेंपरेरी NOC दी जाएगी। बहुमंजिला इमारतों में फायर सेफ्टी को लेकर यह सरकार का बड़ा फैसला बताया जा रहा है। एक्सपर्ट की मानें तो ऐसा होने पर आगजनी की घटनाएं कम हो सकती हैं।

समझें, क्या है प्रोविजनल NOC
सबसे पहले प्रोविजनल NOC है क्या, इसे जान लेते हैं। भोपाल के अपर आयुक्त केएस परिहार बताते हैं कि जब नई बहुमंजिला इमारत बनाई जाती है, तो उसके लिए प्रोविजनल NOC दी जाती है। यह NOC संबंधित निकाय देता है। एक साल के भीतर यह टेंपरेरी NOC देने का नियम है। टेंपरेरी NOC तब दी जाती है, जब निकाय फायर सेफ्टी के सारे पैमानों की जांच कर लें, जबकि प्रोविजनल NOC नक्शे, बिल्डिंग परमिशन, मालिकाना हक समेत अन्य जरूरी दस्तावेजों के आधार पर ही दे दी जाती है।

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने फायर अथॉरिटी द्वारा एक साल के लिए प्रोविजनल फायर एनओसी दिए जाने को उचित नहीं बताया है। उन्होंने कहा है कि प्रोविजनल की जगह बिल्डिंग का निर्माण पूरा होने के बाद पूर्णता प्रमाण-पत्र देते समय फायर अथॉरिटी बिल्डिंग का निरीक्षण कर फायर एनओसी दें। मंत्री सिंह, नए फायर एक्ट को एक महीने में तैयार करने की बात कह चुके हैं। इसे आगामी विधानसभा सत्र में पारित कराने के लिए पेश किया जा सकता है। अभी प्रदेश में वर्तमान में अग्निशमन एक्ट लागू नहीं है। इससे मैदानी स्तर पर अग्निशमन को लेकर कई विसंगतियां पैदा हो रही हैं।

अभी ऐसे हैं हालात
प्रोविजनल एनओसी की जगह टेम्प्रेरी एनओसी देने के पीछे की वजह भी है। बात राजधानी की करें तो यहां बीते 20 महीने यानी, दिसंबर-2020 से अब तक प्रोविजनल एनओसी के लिए करीब 1300 आवेदन आए। इनमें से 1010 से ज्यादा आवेदनों को मंजूरी दी गई। बाकी, 300 आवेदनों को या तो निरस्त किया गया, फिर फीस जमा न करने, पूर्ण दस्तावेज न देने आदि की वजह से मंजूरी नहीं दी गई।


    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     06 June 2026
    इंदौर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्ट्स (IIA), इंदौर सेंटर द्वारा आयोजित कार्यशाला “फ्यूचर बाय डिज़ाइन: द थर्ड आई – बियॉन्ड बाउंड्रीज़” का सफल आयोजन किया…
     04 June 2026
    इंदौर। शहर के लोकप्रिय कैफ़े ब्रांड द क्रश कॉफी ने अपने ग्राहकों के लिए एक नए और अनूठे अनुभव की शुरुआत करते हुए संडे ब्रंच लॉन्च करने की घोषणा की…
     03 June 2026
    इंदौर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ आर्किटेक्टस (IIA), इंदौर सेंटर द्वारा एक विशेष आयोजन किया जा रहा है जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने…
     25 May 2026
    इंदौर: गर्मियों का सबसे पसंदीदा फल अब सिर्फ कटे हुए आम या पारंपरिक मिठाइयों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि नए फ्लेवर, फ्यूजन और खास प्रस्तुतियों के साथ मेहमानों की थाली…
     23 May 2026
    इंदौर। शहर की सांस्कृतिक एवं रचनात्मक पहचान को एक नई ऊंचाई देते हुए इंदौर के रंगशाला प्रॉडक्शन के बैनर तले निर्मित आध्यात्मिक फिल्म “आस्था का अतिशय : महिमा स्वस्तिधाम की” का ट्रेलर…
     18 May 2026
    बदलते दौर के साथ सबकुछ बदल चुका है। संगीत भी और भक्ति करने का तरीका भी। युवाओं को मॉडर्न संगीत पसंद है और यही कारण है कि वे भारतीय भक्ति…
     18 May 2026
    उज्जैन - शनि जयंती और ज्येष्ठ मास की शनि अमावस्या का दुर्लभ संयोग, जो पिछले 13 वर्षों में एक साथ नहीं आया था, इस बार उज्जैन स्थित नवग्रह शनि मंदिर…
     16 May 2026
    इंदौर: इंदौर में इस बार की गर्मी ने पिछले कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और तापमान 45°C के पार पहुंच गया है। ऐसे में दाऊदी बोहरा समुदाय ने शहरभर में…
     16 May 2026
    इंदौर। दक्षिण भारत का खाना लंबे समय तक सिर्फ डोसा, इडली और सांभर तक सीमित समझा जाता रहा, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में लोगों की पसंद तेज़ी से बदली है।…
    Advt.