मप्र विधानसभा सत्र

Updated on 12-03-2022 05:58 PM

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा का सत्र जारी है। आज पांचवें दिन सदन में विभिन्न मुदों पर चर्चा हुई। सवाल-जवाब भी हुए। जवाब से असंतुष्ट विधायक ने जहां सदन का बहिर्गमन कर दिया वहीं विस के पूर्व अध्यक्ष और अध्यक्ष में नोक-झोंक भी हुई। कार्यवाही के दौरान विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एनपी प्रजापति और विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम के बीच नोक-झोंक हुई। प्रजापति ने लगाया आरोप कि जब हम बोलते हैं तो माइक चालू नहीं किया जाता और संसदीय कार्य मंत्री बोलते हैं तो तुरंत माइक चालू हो जाता है।

ध्यान आकर्षण में ओलावृष्टि का मुद्दा सदन में उठा। मंत्री विश्वास सारंग ने कहा सरकार किसान हितैषी है। इसके जवाब में पूर्व मंत्री गोविंद सिंह बोले सर्वे गलत हुआ है। वहीं सारंग ने कहा कि किन फर्जी किसानों ने मुआवजा लिया है और वो किस पार्टी है उसका कच्चा चिट्ठी मेरे पास है। हमने जांच की जो दोषी है उनके खिलाफ स्नढ्ढक्र दर्ज की है। कांग्रेस की सरकार के दौरान गड़बड़ हुई थी सर्वे में। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गलत मुआवजा के पैसे दिए गए। इधर राघोगढ़ में सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम में प्रदूषण मानकों को लेकर विधायक जयवर्धन ने बहिर्गमन किया। प्रदूषण नियंत्रण के लिए उचित मानकों का पालन नहीं करने का आरोप लगाया। ऊर्जा मंत्री के जवाब से असंतुष्ट विधायक ने बहिर्गमन किया। झूमा सोलंकी के सवाल के जवाब से संतुष्ट होने पर कांग्रेस ने किया बहिर्गमन। विधायक हिना लेखी राम ने पूछा था झूमा सोलंकी की अनुपस्थिति में उनका जवाब। भीकन गांव विधानसभा क्षेत्र में 175 फालये और मंझरे में बिजली नहीं है। ओलावृष्टि क्षतिपूर्ति वितरण में अनियमितता की पूर्व मंत्री डॉक्टर गोविंद सिंह ने ईओडब्ल्यू से जांच करवाने की सदन में की मांग की।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.