मप्र कांग्रेस का भाजपा पर आरोप, कमलनाथ बोले-

Updated on 27-02-2022 05:15 PM

भोपाल पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भाजपा सरकार पर किसानों को ठगने का आरोप लगाया। शनिवार को कमलनाथ ने कहा कि किसानों को खराब फसल का मुआवजा नहीं मिल रहा है। कमलनाथ ने कहा कि जब जब प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है, किसान परेशान हुआ है।

शिवराज सरकार में किसानों को ना खाद, ना बीज, ना सिंचाई ओर ना ही पर्याप्त बिजली मिल पा रही है। उनकी फसल का सही मूल्य तो दूर खराब फसलों का मुआवजा भी नहीं मिल रहा है। किसानों को फसल बीमा राशि के दावा राशि के नाम पर एक बार फिर ठगा गया है।

कमलनाथ ने आरोप लगाया कि सरकार ने दावा किया था किसी भी किसान को एक हजार रुपये से कम की क्लेम की राशि नहीं मिलेगी। उसके अंतर की राशि की भरपाई सरकार करेगी। लेकिन दो सप्ताह बीतने के बावजूद उन किसानों की अब तक सूची नहीं बन पाई और ना भुगतान हो पाया है।

 कमलनाथ ने कहा कि सरकार के दावे झूठे और हवा हवाई साबित हुए। सरकार ने किसानों को भगवान भरोसे छोड़ दिया है। यहीं नहीं पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि शिवराज सरकार ने दो सप्ताह पूर्व प्रदेश में बड़े-बड़े आयोजन कर प्रदेश के 49 लाख किसानों के खातों में फसल बीमा की दावा राशि के 76 हजार करोड़ डालने के बड़े-बड़े दावे किए थे।

जबकि सच्चाई यह है कि आज भी हजारों किसानों के खातों में यह राशि नहीं पहुंची है, जिन किसानों के खातों में राशि पहुंची भी चुकी है, वहां बैंकों द्वारा बगैर उनकी सहमति के उस राशि को ऋण में समायोजित किया जा रहा है। नगद निकासी पर रोक लगा दी गई है। लाखों किसानों को नुकसान के अनुपात में कम राशि मिली है। कई किसानों को जमा प्रीमियम की राशि से भी कम राशि क्लेम के रूप में मिली है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.