मप्र कांग्रेस का घर-घर चलो अभियान एक फरवरी से

Updated on 30-01-2022 06:02 PM

 भोपाल  आगामी एक फरवरी से मध्यप्रदेश कांग्रेस घर-घर चलो अभियान प्रारंभ करेगी। इस अभियान के तहत प्रदेश कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता आमजनों के घरों तक पहुंचकर प्रदेश की भाजपा सरकार की असफलताओं से लोगों को अवगत कराएंगे। साथ पार्टी की रीति-नीति से अवगत कराकर पार्टी से जोडने का काम भी किया जाएगा। इस दौरान कांग्रेस के सदस्यता अभियान को भी गति दी जाएगी।

यह जानकारी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को शनिवार को नई दिल्ली में हुई मुलाकात में दी। साथ ही बताया कि संगठन ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने बताया कि कमल नाथ ने राहुल गांधी के साथ हुई मुलाकात में प्रदेश संगठन से लेकर विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की।

पांच राज्यों में चल रहे चुनाव को लेकर उन्होंने बताया कि भाजपा को लेकर पूरे देश में जनता नाराज है। महंगाई चरम पर है और बेरोजगार बढ़ रही है। भाजपा के वादों की हकीकत सबके सामने गई है। यही वजह है कि भाजपा में पलायन का दौर भी शुरू हो गया है। संगठन ने मध्य प्रदेश में 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं। एक फरवरी को वे देवास से प्रदेशव्यापी घर-घर चलो अभियान प्रारंभ करने जा रहे हैं।

इसमें सभी वरिष्ठ नेता, विधायक और पदाधिकारी शामिल होंगे और जनता से सीधा संवाद करेंगे। सदस्यता अभियान को भी इस दौरान गति दी जाएगी। संगठन के विभिन्न प्रकोष्ठ और विभागों में नियुक्तियां करके उन्हें भी सक्रिय किया गया है। इसी क्रम में हाल ही में कांग्रेस महिला मोर्चा सहित अन्य अनुसांगिक संगठनों में कांग्रेस ने नियुक्तियां भी की है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 May 2026
इंदौर। इस मई में इंदौर एक अद्वितीय सांस्कृतिक और ऐतिहासिक उत्सव का साक्षी बनने जा रहा है। शिवशाही महानाट्य — एक भव्य ऐतिहासिक मेगा नाटक — छत्रपति शिवाजी महाराज के अदम्य साहस, दूरदर्शिता और बलिदान की…
 01 May 2026
इंदौर। ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री में नई ऊर्जा और अवसरों का संचार करने के उद्देश्य से नेशनल आर्टिस्ट्स चैम्पियनशिप 2026 का भव्य आयोजन 20 से 22 जुलाई तक इंदौर के…
 30 April 2026
इंदौर —इंदौर एनिमल लिबरेशन शनिवार, 02 मई 2026 को शाम 6 बजे से 8 बजे तक छप्पन दुकान पर एक विशेष जन-जागरूकता पहल आयोजित कर रहा है, जिसका उद्देश्य डेयरी…
 25 April 2026
इंदौर— चत्रभुज नरसी स्कूल (CNS), इंदौर ने 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग कॉम्पिटिशन से अपनी स्टेट-ऑफ़-द-आर्ट पिस्टल शूटिंग एकेडमी की शुरुआत की। इस इवेंट का फोकस ओलंपिक…
 25 April 2026
इंदौर: देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन्स (सेशन 2) 2026 में इंदौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया है। नारायणा कोचिंग सेंटर,…
 22 April 2026
इंदौर: चत्रभुज नरसी स्कूल, में 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में छात्र और वयस्क इस अनुशासित खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।…
 17 April 2026
इंदौर। मध्यप्रदेश से एक अहम पहल सामने आई है, जहां एक इंडियन स्टार्टअप देश की सिक्योरिटी को और मजबूत बनाने के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। बढ़ते…
 13 April 2026
इंदौर। शहर के प्रतिष्ठित एसेंशिया लग्ज़री होटल में 19 अप्रैल तक एक विशेष महाराष्ट्रीयन फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। यह फेस्टिवल होटल के ब्लू सॉल्ट और कॉफी रेस्टोरेंट में प्रतिदिन…
 10 April 2026
इंदौर: मिताशा फाउंडेशन के नेतृत्व में संचालित “संकल्प एक लाख अंगदान से जीवनदान” अभियान के अंतर्गत अंगदान हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन सी.एम.ई. का आयोजन किया…
Advt.