मप्र सरकार ने प्रदर्शनी के जरिए गिनाईं 2 साल की उपलब्धियां, सीएम शिवराज ने कहा

Updated on 25-03-2022 05:19 PM

भोपाल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वर्तमान कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने पर रवींद्र भवन सभागार, भोपाल से प्रदेश की जनता को संबोधन किया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार जनता की हितैषी है और लगातार जनता के लिए काम कर रही है। सीएम शिवराज ने अपराधियों पर जमकर गरजे। उन्होंने कहा कि कुचल के फेंक देंगे, पता तक नहीं चलेगा। कांग्रेस पर शिवराज ने सवाल उठाते हुए कहा कि डाकुओं को राजनीतिक संरक्षण था। हमारी सरकार मिशन की सरकार थी, उनकी सरकार कमीशन की सरकार थी।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि हमेशा कुशाभाऊ ठाकरे जी का आशीर्वाद मिला। बुलडोजर पहले से था। लेकिन चर्चा में अभी आया है। डाकू गांव में घुसकर गोली मार देते थे। सरकार बनने के बाद डकैतों को ठोकना शुरू किया। कांग्रेस पर शिवराज ने सवाल उठाते हुए कहा कि डाकुओं को राजनीतिक संरक्षण था। इसलिए फल फूल रहे थे। कांग्रेस शासनकाल में क्यों नहीं डकैत मारे गए। सिमी के नेटवर्क को भी हमने ही ध्वस्त किया। आपके लिए फूल से ज्यादा कोमल और अपराधियों के लिए बद्र से ज्यादा कठोर। कार्रवाई ऐसी होना चाहिए अपराधी कांप जाए। ये कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। कोई दबंग राज्य शासन के ऊपर नहीं जा सकता है। कुचल के फेंक देंगे, पता तक नहीं चलेगा। सज्जन के लिए फूल से ज्यादा कोमल है।

वल्लभ भवन कमीशन का अड्डा बन गया था

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कार्यकर्ताओं को नसीहत दी। कमलनाथ सरकार के समय को याद दिलवाया। भाजपा नेताओं के घरों पर बुलडोजर चलाया जा रहा था। हमारी सरकार मिशन की सरकार थी, उनकी सरकार कमीशन की सरकार थी। वल्लभ भवन कमीशन का अड्डा बन गया था। पहले रोड में गड्ढे हुआ करते थे, अब चिकनी सड़क है। कोरोना काल में कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त काम किया। कोरोना काल में किस तरह से काम किया, मुख्यमंत्री चौहान बता रहे हैं। कमलनाथ सरकार ने कुछ नहीं छोड़ा था।

 कांग्रेस सरकार खजाना खाली करके गई थी। उन्होंने कहा कि एक समय तो मैं भी डर गया था कैसे काम चलेगा। जहां चाह होती है वहां राह निकलती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुख्यमंत्री शिवराज ने प्रशंसा की। आज तक हम दूसरे देशों के भरोसे रहते थे। मोदी जी ने वैज्ञानिकों की टीम तैयार की फिर वैक्सीन तैयार हुई। कोरोना काल में अभिभावक को खोने वाले बच्चों का पूरा खर्च सरकार उठा रही है। स्वदेशी वैक्सीन बनी और विश्व का सबसे बड़ा वैक्सीनेशन अभियान देश में चलाया गया। कांग्रेसियों ने वैक्सीन के बारे में भ्रम फैलाया, लेकिन राहुल गांधी, अखिलेश यादव और मायावती ने छुपते-छुपाते वैक्सीन लगवा ली।

कमलनाथ सरकार के कारण सोसायटी बर्बाद हो गई

सीएम शिवराज ने कहा कि कांग्रेस ने सिर्फ कर्जामाफी की बात की। सिर्फ 6 हजार करोड़ का कर्जा माफ हुआ। कमलनाथ सरकार के कारण सोसायटी बर्बाद हो गई। हमने किसानों के सीधे खाते में 1 लाख 74 करोड़ डाले। गर्व के साथ बताना चाहता हूँ कि कोविड के कठिन काल में भी मध्यप्रदेश की विकास दर 19.7 प्रतिशत रही है। यह देश में सबसे ज्यादा है। शिवराज ने बड़े आरोप लगाए कि कांग्रेस ने कर्जमाफ़ी का झूठा वादा किया। दो साल में हमने किसानों के खाते में 1,72,000 करोड़ डाले हैं। कमलनाथ ने जीरो पर्सेंट ब्याज पर किसानों को दिया जाने वाला कर्ज ही बंद कर दिया था। कोई गरीब बगैर घर का नहीं रहेगा।

 माफियाओं से जो जमीन छुड़वाई है, उस पर गरीब को घर बनाकर दिया जाएगा। हम 10 लाख घर इस साल बनाएंगे और 10 लाख घर अगले साल बनाएंगे। मध्यप्रदेश में अगले 3 साल में कोई गरीब बिना मकान के नहीं रहेगा। 27 फीसदी ओबीसी आरक्षण को लेकर कांग्रेस पर शिवराज ने हमला बोला। इन्हें पहले से पता था मामला फंसेगा। हम ओबीसी समाज के साथ हमेशा खड़े है। शिवराज ने कहा कि कमलनाथ ने संबल योजना में जो पात्र लोग थे, उनके नाम भी काट दिए थे।

 कार्यकर्ताओं से मुख्यमंत्री शिवराज ने अपील की है कि पोर्टल फिर से खुल गया है, जो पात्र नाम है उसे जुड़वाएँ। पुलिस की भर्ती में पैटर्न बदल दिया है। 50 फीसदी फिजिकल कर दिए है। मेहनत करने वाले और गरीब बच्चों को इससे फायदा होगा। पढ़े लिखे लोगों का यह षड्यंत्र है। अंग्रेजी की पढ़ाई करवाने का, मप्र में अब हिंदी में भी पढ़ाई होगी। मेडिकल की पढ़ाई होगी। अब गरीबों के बच्चों को भी आगे आने का मौका मिलेगा। बड़े-बड़े नामी गिरामी निजी स्कूलों के मुकाबले में हम सीएम राइज स्कूल खोल रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.