मप्रः कमल नाथ का शिवराज पर पलटवार, कहा-आपके मुख से अच्छी नहीं लगती लोकतंत्र के सम्मान की बात

Updated on 09-07-2022 08:52 PM

मप्र में पंचायत चुनावों के तीसरे चरण में वोट नहीं डालने को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ पर निशाना साधते हुए इसे लोकतंत्र का अपमान बताया था। अब पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि लोकतंत्र की हत्या कर सौदेबाजी से बनी अलोकतांत्रिक सरकार में बैठकर लोकतंत्र के सम्मान की बात रहे हैं। लोकतंत्र के सम्मान की बात तो आपके मुख से अब अच्छी नहीं लगती।

कमलनाथ ने शनिवार को ट्वीट के माध्यम से कहा कि वाह शिवराज जी! लोकतंत्र की हत्या कर सौदे से बनी अलोकतांत्रिक सरकार पर बैठकर लोकतंत्र के सम्मान की बात! 2020 में लोकतंत्र का सौदा कर मध्यप्रदेश के 5 करोड़ से अधिक मतदाता भाइयों और बहनों का अपमान करने के बाद लोकतंत्र के सम्मान की बात? सौदे की 25 विधानसभा के 56 लाख से अधिक मतदाताओं के मतों का अपमान करने के बाद लोकतंत्र के सम्मान की बात?

उन्होंने अगले ट्वीट में कहा कि लोकतंत्र के सम्मान की बात तो आपके मुख से अब अच्छी नहीं लगती? आपने तो लोकतंत्र का अपमान किया है और मध्यप्रदेश के माथे पर लोकतंत्र के सौदे का कलंक भी आपने लगाया। जनता को तो सौदेबाजी की कीमत भी पता है। लोकतंत्र का पाठ तो जनता ने आपको 2018 में ही पढ़ा दिया था और फिर पढ़ाने को तैयार है।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश में पंचायत चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण के लिए शुक्रवार को मतदान हुआ। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने निज ग्राम जैत पहुंचकर मतदान किया, लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने वोट नहीं डाला। मुख्यमंत्री शिवराज ने इसे जनता का अपमान बताते हुए कहा था कि कमलनाथ सभाओं में जाकर कांग्रेस के लिए वोट मांग रहे हैं, लेकिन खुद ने ही वोट नहीं डाला। ये जनता का अपमान है।

मुख्यमंत्री चौहान ने ट्वीट के माध्यम से कहा था कि कमलनाथ जी, आपको कोई नहीं कोस रहा और विषपान का तो सवाल ही नहीं उठता है। आपके लिए ईश्वर से मेरी प्रार्थना है कि आप शतायु हो, दीर्घायु हो, स्वस्थ रहें, प्रसन्न रहें लेकिन इस बात का जवाब जरूर दें कि आपने वोट क्यों नहीं डाला? आप तो बड़े आदमी है कमलनाथ जी, वोट डाले तो जनता डालें, गरीब डाले किसान डालें, माताएं बहने डालें लेकिन आप बड़े आदमी हैं सिर्फ राज करेंगे। आप इधर उधर की बात मत करो , ये बताओ कि वोट क्यों नहीं दिया , और अपने खुद नहीं दिया तो लोग आपकी पार्टी को वोट क्यों दें? वोट न डालकर लोकतंत्र का अपमान किया है, कमलनाथ जी आपने।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.