मप्र महिला कांग्रेस की अध्यक्ष विभा पटेल ने संभाला कार्यभार

Updated on 04-03-2022 04:36 PM

भोपाल मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की नवनियुक्त अध्यक्ष विभा पटेल ने गुरुवार को कार्यभार संभाल लिया। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित हुए कार्यक्रम में उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं से कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए हमें पूरी तैयारी के साथ जुटना है। वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करके जल्द ही टीम गठित की जाएगी।

कार्यभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि भोपाल हो या इंदौर, प्रदेश में महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं। अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग की महिलाओं पर अत्याचार की घटनाएं लगातार सामने रही हैं। अन्य पिछड़ा वर्ग के साथ अन्याय हो रहा है।

 हमारा संगठन आधी आबादी की आवाज बनेगा। महिलाओं से जुड़े सभी मुद्दों को प्रमुखता के साथ उठाया जाएगा। इसके लिए जल्द ही प्रदेशव्यापी कार्यक्रम बनाएंगे। सात मार्च को वरिष्ठ उपाध्यक्षों की बैठक बुलाई है, इसमें कार्ययोजना बनाई जाएगी।

सभी वरिष्ठ नेताओं का समर्थन

उन्होंने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का उन्हें समर्थन प्राप्त है। सभी के मार्गदर्शन में कांग्रेस को मजबूत करने का काम करेंगे। सदस्यता अभियान को गति देने के लिए कार्यकर्ताओं से संवाद किया जाएगा। साथ ही वर्ष 2023 में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए मतदान केंद्र स्तर पर समिति बनाई जाएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.