मप्र पुलिस शारीरिक परीक्षा 9 मई से

Updated on 23-04-2022 10:40 PM

भोपाल प्रदेश में आरक्षक (जीडी) और आरक्षक (रेडियो) के 6 हजार पदों के लिए शारीरिक परीक्षा 9 मई से 5 जून के बीच होगी। इसके लिए प्रदेश में भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन सागर में सेंटर बनाया गया है। अभ्यर्थियों को 800 मीटर की दौड़, लम्बी कूद, गोला फेंक में अपना दम दिखाना होगा।

पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि शारीरिक परीक्षा तेज गर्मी को देखते हुए सुबह 6.30 बजे से आरंभ होगा। ऑनलाइन परीक्षा में सफल आवेदक पीईबी की वेबसाइट से अपना सूचना पत्र डाउनलोड कर लें। उसमें बताए गए निर्धारित शारीरिक प्रवीणता परीक्षा स्थल पर तय तारीख को पहुंचना होगा। आवेदकों को शारीरिक दक्षता के लिए जो तारीख और स्थान सूचित किया जा रहा है, उसमें कोई परिवर्तन नहीं किया जाएगा।

प्रदेश में 6 शारीरिक परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं

भोपाल में मोतीलाल नेहरू स्टेडियम लाल परेड ग्राउंड, इंदौर में पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय पीटीसी मूसाखेड़ी, जबलपुर में परेड ग्राउंड छठवीं वाहिनी विसबल रांझी, ग्वालियर में परेड ग्राउंड 14वीं वाहिनी विसबल कंपू ग्वालियर, उज्जैन में महानंदा एरिना ग्राउंड देवास रोड उज्जैन और सागर में शासकीय इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज। शारीरिक दक्षता चयन के विभिन्न चरणों के आधार पर ईकेवाईसी सत्यापन कराया जाएगा। इसके लिए सभी आवेदकों को अपना आधार कार्ड साथ लेकर आना होगा। साथ ही आवेदक ये भी सुनिश्चित कर लें कि उनका आधार नंबर कहीं लॉक तो नहीं कर दिया गया है। आवेदकों को अपने साथ सारे मूल दस्तावेज और उनकी स्वप्रमाणित कॉपी परीक्षण के लिए लेकर आना होगा।

40 दिन चली थी लिखित परीक्षा

प्रदेश में आरक्षक जीडी और आरक्षक रेडियो की कुल 6000 पदों पर भर्ती के लिए मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड भोपाल द्वारा ऑनलाइन परीक्षा 8 जनवरी 2022 से 17 फरवरी 2022 तक आयोजित कराई गई थी। इस परीक्षा का परिणाम 24 मार्च 2022 को पीईबी द्वारा घोषित किया जा चुका है, जो उसकी वेबसाइट पर उपलब्ध है। सफल उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा फिजिकल प्रवीणता टेस्ट (पीपीटी) होनी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.