कल से फिर भीगेगा MP

Updated on 18-08-2022 07:29 PM

कुछ दिनों की राहत के बाद मध्यप्रदेश 19 अगस्त से एक बार फिर से जमकर भीगने वाला है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह की मानें तो फिलहाल प्रदेश में तेज बारिश के आसार नहीं हैं, लेकिन 19 अगस्त की रात में बंगाल की खाड़ी से नया सिस्टम बन रहा है, जो पूर्वी मध्यप्रदेश से एंट्री करेगा।

इस दिन रात में जबलपुर-शहडोल संभाग की तरफ से बारिश शुरू होगी। इसके बाद 20, 21 और 22 अगस्त को प्रदेशभर में तेज बारिश की संभावना है। प्रदेश में अब तक 30.87 इंच बारिश हो चुकी है। अब तक की सामान्य बारिश 25.63 इंच से 20% ज्यादा है। उधर, खंडवा में इंदिरा सागर डैम के 12 गेट 6 मीटर ऊंचाई तक खोल दिए गए हैं। ऐसे में यहां के मनमोहक नजारे को देखने खंडवा, बुरहानपुर, देवास से लेकर इंदौर तक के पर्यटक पहुंच रहे हैं।

मौसम वैज्ञानिकों द्वारा जताए गए पूर्वानुमान के मुताबिक अगस्त के बाकी 13 दिन में से 6 या 7 दिन पानी बरस सकता है। मौसम विशेषज्ञ पीके साहा ने बताया कि 14-15 अगस्त को जिस मानसूनी सिस्टम के कारण तेज बारिश हुई थी, वैसा ही एक और सिस्टम 19 अगस्त को बंगाल की खाड़ी के उत्तरी हिस्से में बनने की संभावना है। 13 अगस्त को भी यहीं पर ऐसा ही सिस्टम बना था, जो डिप्रेशन में बदलकर ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़, होता हुआ मध्यप्रदेश पहुंचा था।

19 अगस्त को बनने वाले सिस्टम के भी इसी ट्रैक पर ही बढ़ने की संभावना दिख रही है। मानसून ट्रफ लाइन भी इस दौरान और नीचे खिसक सकती है। यदि ऐसा हुआ तो 20 अगस्त से तीन-चार दिन फिर भोपाल सहित मध्य प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश हो सकती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.