MP के डैम ओवरफ्लो, नदियां उफान पर

Updated on 19-08-2022 06:54 PM

मध्यप्रदेश में बारिश का ब्रेक एक बार फिर खत्म होने को है। तीन दिनों की राहत के बाद शनिवार शाम से बादल प्रदेश पर मेहरबान होने वाले हैं। अभी जबलपुर और उसके आसपास के जिलों में हल्की बारिश हो रही है। इसके अलावा अन्य इलाकों में आसमान साफ है। मौसम विभाग की मानें तो रविवार को भोपाल समेत 32 जिलों में भारी बारिश हो सकती है। मध्यप्रदेश में अब तक 31 इंच बारिश हो चुकी है। यह सामान्य से 5 इंच यानी 19% ज्यादा है।

नदियों में क्षमता से ज्यादा पानी

मध्यप्रदेश में छोटी-बड़ी सभी नदियों में क्षमता से ज्यादा पानी आ चुका है। डैम ओवरफ्लो होने लगे हैं। नर्मदा से लेकर चंबल, बेतवा, ताप्ती, शिप्रा, कालीसिंध, शिवना नदी तक उफान पर हैं। भोपाल से गुजरी कलियासोत नदी के उफान पर आने के बाद दामखेड़ा और मर्दाना टोला में 70 परिवारों को शिफ्ट करने की नौबत आ गई थी। यहां के कलियासोत, केरवा और भदभदा ओवरफ्लो हो गए।

लगातार बारिश के बाद कोलार डैम के सभी 8 गेट खोलने पड़े

सीहोर जिले के कोलार डैम के सभी 8 गेट खोले गए। कैचमेंट एरिया में बारिश होने के बाद स्थिति गंभीर हो गई थी। हालांकि, बुधवार को थोड़ी राहत मिली। बारिश नहीं होने के बाद डैमों के गेट बंद कर दिए गए तो नदियों का उफान भी कम हुआ है। इससे पहले रायसेन और धार समेत प्रदेश के कई इलाकों में लोगों को सुरक्षित इलाकों में तक पहुंचाया गया।

यह बन रहा नया सिस्टम

अगला लो प्रेशर एरिया 19 अगस्त की रात से बंगाल की खाड़ी से बनेगा। इससे रात से कुछ इलाकों में रिमझिम शुरू होगी। यह मुख्य रूप से धार, इंदौर, बड़वानी, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, उमरिया, अनूपपुर, शहडोल, डिंडोरी, कटनी, छिंदवाड़ा, जबलपुर, बालाघाट, नरसिंहपुर, मंडला, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, सागर, छतरपुर, पन्ना, बैतूल और हरदा में शनिवार को जमकर बारिश होगी।

रविवार से भोपाल समेत 32 जिलों में भारी बारिश

रविवार से भोपाल, रायसेन, विदिशा, सीहोर, राजगढ़, धार, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, देवास, अगर मालवा, शाजापुर, अशोकनगर, गुना, ग्वालियर, दतिया, शिवपुर, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, छिंदवाड़ा, जबलपुर, नरसिंहपुर, सिवनी, छतरपुर, सागर, टीकमगढ़, दमोह, निवाड़ी, बैतूल, हरदा और नर्मदापुरम में अच्छी बारिश होगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.