मप्र का पहला पंचकर्म सुपरस्पेशियलिटी अस्पताल बनकर तैयार

Updated on 02-03-2022 05:15 PM

 भोपाल मध्यप्रदेश का पहला पंचकर्म सुपरस्पेशियलिटी अस्पताल खुशीलाल शर्मा आयुर्वेद कालेज में बनकर तैयार हो चुका है। इस अस्पताल को उपकरण और स्टाफ के लिए अभी और इंतजार करना होगा। बाकी सुविधाओं के लिए अस्पताल को करीब तीन महीने और लग सकते हैं।अभी तक यहां डॉक्टर और कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है। पद सृजित करने का काम भी अभी तक नहीं हो पाया है। इस अस्पताल को पर्यटन के लिहाज से भी तैयार किया जा रहा है। पर्यटकों के लिए 12 तरह के पैकेज बनाए गए हैं।

 पांच से 10 दिन का पैकेज होगा। हर दिन का खर्च करीब पांच हजार रुपये आएगा।अस्पताल बनाने के लिए राशि भारत सरकार ने दी है। इसमें उपकरण्ाों के लिए सवा तीन करोड़ और बाकी राशि सिविल कार्य के लिए थी। सिविल कार्य पूरा हो चुका है। पद भ्ारने और उपकरण आने के बाद इसे अप्रैल में शुरू करने के तैयारी है, लेकिन इस प्रक्रिया में करीब तीन महीने लग जाएंगे। यहां पर चिकित्सा अधिकारियों के 10 समेत कुल 74 पद स्वीकृत करने के लिए कालेज प्रबंधन की तरफ से शासन को प्रस्ताव भेजा गया है।

 इन पदों के सृजन की मंजूरी कैबिनेट से होनी है। इसके बाद पद भरने की प्रक्रिया शुरू होगी। पद विज्ञापित होने से लेकर नियुक्ति तक में तीन महीने लग जाएंगे। यानी मई अंत तक ही पद भरे जा सकेंगे। इसी तरह से उपकरणों की खरीदी प्रक्रिया में भी दो महीने का समय लग सकता है। हैप्पी पार्टनर (स्वस्थ संतान पैदा करने के लिए),मोटापा घटाने के लिए , वृद्धावस्था में होने वाली बीमारियों के इलाज के लिए, शरीर का शुद्धीकरण, तनाव प्रबंधन, स्पाइन एवं ज्वाइंट केयर, जीवन शैली से जुड़ी बीमारियां, स्किन एंड ब्यूटी केयर, प्रसव के बाद की देखभाल के लिए अस्पताल में इलाज उपलब्ध होगा।

 पंचकर्म सुपरस्पेशियलिटी अस्पताल में पीपीपी पर सीटी स्कैन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा सोनोग्राफी, ईएमजी (मस्तिष्क की जांच के लिए ) की मशीनें खरीदी जाएंगी। यह अस्पताल कलियासोत डैम के ऊपर बना होने से प्राकृतिक सौंदर्य अच्छा है। भूतल के अलावा भवन में तीन मंजिल हैं। यहां पर हड्डी, न्यूरोलाजी और अन्य बीमारियों वाले ऐसे मरीजों को भर्ती किया जाएगा जिन्हें पंचकर्म की जरूरत है। मरीजों को भर्ती करने के लिए 50 बिस्तर होंगे। पर्यटकों के लिहाज से तीन सुइट और कुछ प्राइवेट रूम होंगे। इनकी रसोई में स्वास्थ्य वर्धक चीजें उपलध्ब्ध रहेंगी। इस बारे में पंडित खुशीलाल शर्मा आयुर्वेद कालेज के प्राचार्य डा. उमेश शुक्ला  का कहना है कि अस्पातल का सिविल कार्य लगभग पूरा हो गया है। पद सृजन के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। उपकरण जाएंगे तो हम कोशिश करेंगे कि मौजूदा स्टाफ से ही अस्पताल को शुरू कर दिया जाए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.