छत पर मन टेरेस गार्डन के जरिये पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहे खंडवा के मुकेश काले

Updated on 05-06-2022 06:46 PM

खण्डवा रंग-बिरंगे फूलों और हरियाली के बीच रहना किसे पसंद नहीं। इसके लिए कहीं दूर जाने की भी आवश्यकता नहीं, हम अपने घर पर ही मनोरम प्राकृतिक वातावरण पा सकते हैं। बस बेहतर सोच, प्रबंधन और थोड़ी मेहनत की जरूरत है। खंडवा के दादाजी वार्ड में रहने वाले मुकेश काले ने इसे साकार कर दिखाया है।


मुकेश काले ने आठ साल की कड़ी मेहनत से घर की छत पर मिनी गार्डन बना रखा है। जिसका नाम मन गार्डन रखा है साथ ही विभिन्न प्रकार के पेड़ पौधे लगा रखे है पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान देने हेतु इन्होंने टेरेस गार्डन बनाया जिसमे अधिकतर पेड़ गमलों में लगे हैं। इस कारण से भी इन्हें पोषक तत्वों की ज्यादा आवश्यकता होती है। पौधों में सूक्ष्म तत्वों की कमी को पूरा करने के लिए सरसों की खली, बेसन, विभिन्न प्रकार की दालों का आटा, सोयाबीन का आटा, सहजन की पत्ती आदि के उपयोग से जैविक माइक्रोन्यूट्रिएंट तैयार कर समय-समय पर पौधों को दिया जाता है।


हेमंत मोराने जी ने बताया कि महामारी के समय से घरों में रहनेवाले बच्चे अब पार्क की कमी महसूस कर रहे थे वहीं बुजुर्गों के लिए भी ताजी हवा ले पाना मुश्किल हो गया था। टेरेस गार्डन से इस ख्वाहिश को पूरा कर सकते हैं. प्रकृति से प्रेम और बागवानी का शौक रखने वाले तमाम लोगों की ख्वाहिश को टेरेस गार्डन के जरिये पूरा किया जा सकता है. टेरेस गार्डन घर में बगिया की कमी को बखूबी पूरा करता है. इसे कोई भी अपने घर की छत या बालकनी पर तैयार करवा सकता है।


उन्होंने कहा की सुबह आंखें खुलते ही घर की छत पर और आस-पास गौरेया, मैना अन्य पक्षियों की चहक मन को मोह लेती है। घरों के बाहर फुदकती गौरेया बच्चों सहित बड़ों को भी अपनी ओर आकर्षित करती है। गर्मियों में घरों के आसपास इनकी चहचहाहट बनी रहे, इसके लिए जरूरी है कि लोग पक्षियों से भी प्रेम करें और उनका विशेष ख्याल रखें। मनुष्य के साथ-साथ सभी प्राणियों को पानी की आवश्यकता होती है। मनुष्य तो पानी का संग्रहण कर रख लेता है, लेकिन परिंदे पशुओं को तपती गर्मी में यहां-वहां पानी के लिए भटकना पड़ता है। पानी मिले तो पक्षी बेहोश होकर गिर पड़ते हैं। इश्लिये अपने घर की छत पर बर्ड हाउस बनाने का विचार आया में और मेरी पत्नी पूर्णिमा काले और मेरे पुत्र आदित्य अथर्व


पूरे परिवार ध्यान रखते है। कितने ही चिड़ियों और कबूतरों ने यह अपना घोंसला भी बना रखा है।
मुकेश काले ने और लोगो से भी अपील की है कि वह भी अपने घरों में इस तरह की व्यवस्था करे नही कर सकते तो
घरों के बाहर पानी के बर्तन भरकर टांगें, या बड़ा बर्तन अथवा कटोरा पानी भरकर रखें, जिससे मवेशी परिंदे पानी देखकर आकर्षित होते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.