नगर पालिक निगम सतना के महापौर और 45 वार्ड पार्षदों के निर्वाचन परिणाम घोषित

Updated on 18-07-2022 07:30 PM

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2022 के कार्यक्रमानुसार प्रथम चरण की मतगणना में रविवार को नगर पालिक निगम सतना के एक महापौर पद और 45 वार्ड पार्षदों के मतों की गणना का कार्य शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय व्यंकट क्रमांक-1 सतना में सम्पन्न हुआ। मतगणना के पश्चात रिटर्निंग आफीसर नगर पालिक निगम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग वर्मा ने महापौर पद के लिये भारतीय जनता पाटी के अभ्यर्थी योगेश ताम्रकार को 24 हजार 916 मतों से विजयी होने पर प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता, सीईओ जिला पंचायत डॉ परीक्षित झाड़े, राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक भारत भूषण गंगेले, उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश शाही, सहायक रिटर्निंग ऑफीसर नीरज खरे, एसके गुप्ता उपस्थित थे।

मतगणना स्थल पर रिटर्निंग आफीसर द्वारा की गई घोषणा के अनुसार नगर पालिक निगम सतना के आम निर्वाचन में भारतीय जनता पार्टी से महापौर पद के उम्मीदवार योगेश ताम्रकार को 63 हजार 292 मत मिले तथा उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी इंडियन नेशनल कांग्रेस के सिद्धार्थ सुखलाल कुशवाहा (डब्बू) को 38 हजार 376 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार योगेश ताम्रकार को 24 हजार 916 मतो से विजयी घोषित किया गया। नगर पालिक निगम सतना के नगरीय निकाय आम निर्वाचन में महापौर पद का चुनाव लड़ रहे बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी सईद अहमद को 26 हजार 151 मत, शिवसेना के अरुण वर्मा को 781, आम आदमी पार्टी के बसंत विश्वकर्मा को 4 हजार 15, समाजवादी पार्टी एडवोकेट बृजेश यादव को 594, जनता दल (यूनाइटेड) की रवीना विपिन त्रिवेदी को 431, अखिल भारतीय हिंदू महासभा के रविशंकर यादव को 820 एवं पीपीआईडी के संतोष कुमार जायसवाल को 423 मत प्राप्त हुए। उपरोक्त में से कोई नहीं के विकल्प (नोटा) की संख्या 1 हजार 70 मतों की रही। वैध मतों की संख्या कुल 1 लाख 35 हजार 953 रही।

सभी वार्ड पार्षदों को भी वितरित किये गये निर्वाचन परिणाम पत्र

प्रथम चरण की मतगणना में रविवार को नगर पालिक निगम सतना के महापौर पद के साथ 45 वार्ड पार्षदों के मतों की गणना का कार्य भी साथ-साथ किया गया। अंतिम परिणाम पत्र के अनुसार सतना नगर निगम के लिये निम्नानुसार अभ्यर्थी वार्ड वार निर्वाचित घोषित किये गये हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी और रिटर्निंग ऑफीसर नगर निगम अनुराग वर्मा ने सभी विजयी पार्षद पद के अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किये।

वार्ड 1- मीना माधव (निर्दलीय)

वार्ड 2- शहनाज दारा भाई (कांग्रेस)

वार्ड 3- अभिषेक तिवारी अंशु (भाजपा)

वार्ड 4- अमित अवस्थी सन्नू (कांग्रेस)

वार्ड 5- सुषमा केके तिवारी (कांग्रेस)

वार्ड 6- रावेंद्र सिंह मिथलेश (कांग्रेस)

वार्ड 7- आदित्य यादव (भाजपा)

वार्ड 8- मंजू गणेश यादव भाजपा)

वार्ड 9- कपसा देवी (निर्दलीय)

वार्ड 10- कमला सिंह (कांग्रेस)

वार्ड 11- कृष्ण कुमार सिंह (कांग्रेस)

वार्ड 12- माया कोल (कांग्रेस)

वार्ड 13- सूर्यपाल सिंह (भाजपा)

वार्ड 14- तिलक राज सोनी (कांग्रेस)

वार्ड 15- ममता मुरारी सोनी (भाजपा)

वार्ड 16- सुनीता सुरेंद्र चौधरी (कांग्रेस)

वार्ड 17- ऊषा गंगा कुशवाहा (निर्दलीय)

वार्ड 18- मनीषा अजय सिंह मंटू (भाजपा)

वार्ड 19- सुमन वाल्मीक (भाजपा)

वार्ड 20- मनीष टेकवानी (कांग्रेस)

वार्ड 21- गोपी चंद गेलानी (भाजपा)

वार्ड 22- सुनीता राजेंद्र कुशवाहा (भाजपा)

वार्ड 23- कुसुम कली शुक्ला (भाजपा)

वार्ड 24- प्राची पुष्पराज कुशवाहा (भाजपा)

वार्ड 25- नम्रता सिंह (भाजपा)

वार्ड 26- महेंद्र पांडेय (भाजपा)

वार्ड 27- राजेश कुमार सूर्यवंशी (कांग्रेस)

वार्ड 28- सुषमा सिंह लोधी (निर्दलीय)

वार्ड 29- रानी बालकृष्ण शुक्ला (भाजपा)

वार्ड 30- अच्छे लाल कोल (कांग्रेस)

वार्ड 31- रजनी राम कुमार तिवारी (कांग्रेस)

वार्ड 32- राजेश चतुर्वेदी पालन (भाजपा)

वार्ड 33- संजू यादव (निर्दलीय)

वार्ड 34- कुसुम बाल्मीक मल्लाह (भाजपा)

वार्ड 35- मोहम्मद तारिक रजा (बीएसपी)

वार्ड 36- रमेश शुक्ला गुड्डा (भाजपा)

वार्ड 37- प्रवीण आशुतोष सिंह (कांग्रेस)

वार्ड 38- मोहम्मद रशीद (कांग्रेस)

वार्ड 39- डोली कमल बाल्मीक (भाजपा)

वार्ड 40- अशरफ अली बाबा (कांग्रेस)

वार्ड 41- प्रवीण जैन (भाजपा)

वार्ड 42- वंदना सिंह तोमर (भाजपा)

वार्ड 43- उमेश मलिक (कांग्रेस)

वार्ड 44- अर्चना अनिल गुप्ता (कांग्रेस)

वार्ड 45- पंकज कुशवाहा (कांग्रेस)

जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा आभार व्यक्त

जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग वर्मा ने नगरीय निकाय निर्वाचन 2022 मे प्रथम चरण में सम्पन्न हुये मतदान की मतगणना को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से कराने के लिये दिये गये सहयोग के प्रति सतना नगर पालिक निगम एवं नगर परिषद उचेहरा, चित्रकूट, जैतवारा, कोठी, बिरसिंहपुर के नागरिको, राजनैतिक दलो तथा चुनाव कार्य मे संलग्न अधिकारियो-कर्मचारियो के प्रति आभार प्रकट किया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग वर्मा तथा पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता द्वारा की गई तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के फलस्वरूप नगर पालिक निगम सतना में मतदान एवं मतगणना प्रक्रिया जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त तत्वाधान में शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 May 2026
इंदौर: इंदौर में इस बार की गर्मी ने पिछले कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और तापमान 45°C के पार पहुंच गया है। ऐसे में दाऊदी बोहरा समुदाय ने शहरभर में…
 16 May 2026
इंदौर। दक्षिण भारत का खाना लंबे समय तक सिर्फ डोसा, इडली और सांभर तक सीमित समझा जाता रहा, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में लोगों की पसंद तेज़ी से बदली है।…
 09 May 2026
इंदौर। इस मई में इंदौर एक अद्वितीय सांस्कृतिक और ऐतिहासिक उत्सव का साक्षी बनने जा रहा है। शिवशाही महानाट्य — एक भव्य ऐतिहासिक मेगा नाटक — छत्रपति शिवाजी महाराज के अदम्य साहस, दूरदर्शिता और बलिदान की…
 01 May 2026
इंदौर। ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री में नई ऊर्जा और अवसरों का संचार करने के उद्देश्य से नेशनल आर्टिस्ट्स चैम्पियनशिप 2026 का भव्य आयोजन 20 से 22 जुलाई तक इंदौर के…
 30 April 2026
इंदौर —इंदौर एनिमल लिबरेशन शनिवार, 02 मई 2026 को शाम 6 बजे से 8 बजे तक छप्पन दुकान पर एक विशेष जन-जागरूकता पहल आयोजित कर रहा है, जिसका उद्देश्य डेयरी…
 25 April 2026
इंदौर— चत्रभुज नरसी स्कूल (CNS), इंदौर ने 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग कॉम्पिटिशन से अपनी स्टेट-ऑफ़-द-आर्ट पिस्टल शूटिंग एकेडमी की शुरुआत की। इस इवेंट का फोकस ओलंपिक…
 25 April 2026
इंदौर: देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन्स (सेशन 2) 2026 में इंदौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया है। नारायणा कोचिंग सेंटर,…
 22 April 2026
इंदौर: चत्रभुज नरसी स्कूल, में 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में छात्र और वयस्क इस अनुशासित खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।…
 17 April 2026
इंदौर। मध्यप्रदेश से एक अहम पहल सामने आई है, जहां एक इंडियन स्टार्टअप देश की सिक्योरिटी को और मजबूत बनाने के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। बढ़ते…
Advt.