मास्क न पहनने वालों पर नगर निगम की सख्त कार्यवाही

Updated on 14-01-2022 05:19 PM

भोपाल। नगर निगम भोपाल द्वारा कोविड-19 की गाईड लाईन का पालन करते हुए  मास्क ना लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही निरंतर की जा रही है। निगम के स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने अपने-अपने जोन क्षेत्र अंतर्गत कार्यवाही करते हुए मास्क ना पहनने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 1456 व्यक्तियों से 01 लाख 40 हजार 360 रूपये की राशि स्पॉट फाईन के रूप में वसूल की और नागरिकों को मास्क अनिवार्य रूप से लगाने और सोशल डिस्टेसिंग का हर हाल में पालन करने की समझाइश दी।

इसके साथ ही निगम अमले ने सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी फैलाने, अमानक स्तर की पॉलीथीन का उपयोग/विक्रय, यूरिनेशन आदि के 39 प्रकरणों में 09 हजार 650 रूपये की राशि स्पॉट फाईन के रूप में वसूली। 

                मध्यप्रदेश शासन एवं जिला प्रशासन द्वारा मास्क पहनने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही किये जाने के आदेश के परिपालन में निगम आयुक्त के.वी.एस. चौधरी के निर्देश पर निगम के सभी जोनों के अंतर्गत मास्क ना लगाने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए निगम अमले ने 1456 व्यक्तियों से 01 लाख 40 हजार 360 रूपये का फाईन किया गया और मास्क पहनने एवं सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने की समझाईश भी दी गई।

                निगम अमले मास्क पहनने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए जोन क्रमांक 01 में 93 प्रकरण में 07 हजार 450 रूपये, जोन क्रमांक 02 में 87 प्रकरण में 08 हजार 650 रूपये, जोन क्रमांक 03 में 76 प्रकरण में 07 हजार 700 रूपये, जोन क्रमांक 04 में 62 प्रकरण में 05 हजार 700 रूपये, जोन क्रमांक 05 में 176 प्रकरण में 17 हजार 600 रूपये, जोन क्रमांक 06 में 18 प्रकरण में 01 हजार 800 रूपये, जोन क्रमांक 07 में 22 प्रकरण में 02 हजार 400 रूपये, जोन क्रमांक 08 में 52 प्रकरण में 05 हजार 200 रूपये, ज़ोन क्रमांक 09 में 101 प्रकरण में 10 हजार 800 रूपये, ज़ोन क्रमांक 10 में 68 प्रकरण में 06 हजार 710 रूपये, जोन क्रमांक 11 में 60 प्रकरण में 04 हजार 800 रूपये,

जोन क्रमांक 12 में 169 प्रकरण में 14 हजार 650 रूपये, जोन क्रमांक 13 में 59 प्रकरण में 06 हजार 100 रूपये, जोन क्रमांक 14 में 80 प्रकरण में 08 हजार रूपये, जोन क्रमांक 15 में 51 प्रकरण में 05 हजार 100 रूपये, जोन क्रमांक 16 में 80 प्रकरण में 07 हजार 500 रूपये, जोन क्रमांक 17 में 80 प्रकरण में 08 हजार रूपये, जोन क्रमांक 18 में 71 प्रकरण में 07 हजार 100 रूपये तथा जोन क्रमांक 19 में 51 प्रकरण में 05 हजार 100 रूपये वसूल करते हुए कुल 1456 प्रकरण में 01 लाख 40 हजार 360 रुपये की राशि वसूल की।  


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.