कोरोना से बचने मॉस्क जरूर पहने

Updated on 23-04-2022 10:26 PM

भोपाल मध्य प्रदेश में जंबूरी मैदान में भीड़ भरे कार्यक्रम में अमित शाह के साथ शामिल होने के एक दिन बाद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शनिवार को कोरोना के केस बढऩे पर जनता को आगाह किया है। सिंधिया ने एक वीडियों संदेश जारी कर लोगों को दो गज की दूरी का पालन करने और मॉस्क पहनने की अपील की है। 

मध्य प्रदेश में शुक्रवार को 7791 जांच में कोरोना के 21 नए पॉजिटिव मिले है। यह मरीज 10 जिलों भोपाल 3, ग्वालियर 1, होशंगाबाद 1, इंदौर 5, जबलपुर 1, मंदसौर 1, रायसेन 3, सीहोर 1, शिवपुरी 4, सिंगारौली 1 में मिले है।  इसके साथ ही एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 70 पहुंच गई है।

प्रदेश में 16 मरीज अस्पताल में भर्ती है। इनमें से 3 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर है। प्रदेश में अब तक 10 लाख 41 हजार 313 लोग संक्रमित हो चुके है। इनमें से 10 लाख 30 हजार 509 ठीक हो चुके है। कोरोना के कारण अब तक 10 हजार 734 मरीजों की मौत हो चुकी है।

दो गज की दूरी जरूरी

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने वीडियों संदेश में जनता से कहा कि कोरोना से आज भी लोग संक्रमित हो रहे है। सभी लोग सावधानी बरतें। दो गज की दूरी और मास्क भी जरूर पहनें। और अपने आप को, अपने परिजनों और क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित रखने में सहयोग दें। उन्होंने कहा कि आप स्वस्थ्य, कुशल रहे यही मेरी कामना है। अपना और अपने लोगों को ख्याल रखें।

बता दें देश में कोरोना के मामले फिर बढऩे लगे है। पिछले 24 घंटे में 2527 नए पॉजिटिव मिले है। इसके साथ ही एक्टिव मरीजों की संख्या देश में 15 हजार 79 पहुंच गई है। दिल्ली में शुक्रवार को 1 हजार से ज्यादा मामले सामने आए है। यहां पर 1042 नए पॉजिटिव मिले है। केसों की बढ़ती संख्या के बाद दिल्ली में मॉस्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.