मौसेरे भाई ने ही तोड़ा विश्वास...:बर्थडे पार्टी की कहकर होटल ले गया

Updated on 20-08-2022 06:54 PM

ग्वालियर में एक मौसेरे भाई ने बहन-भाई के रिश्ते के विश्वास को तोड़ दिया है। मौसेरा भाई जन्मदिन पार्टी की कहकर नाबालिग बहन को लेकर आया और होटल में दोस्त के साथ छोड़ दिया। यहां पर दोस्त ने उसके साथ अश्लील हरकत कर VIDEO बनाए और उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

घटना मुरार में अशोक कोचिंग के पास रामनाथ का फड़ इलाके की है। VIDEO वायरल होने का पता चलते ही पीड़ित छात्रा थाने पहुंची और शिकायत की। पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर मौसेरे भाई और उसके दोस्त के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
यह है पूरा मामला
उपनगर मुरार के वंशीपुरा निवासी 16 वर्षीय काजल (बदला हुआ नाम) 12वीं की छात्रा है। छात्रा ने मुरार थाना पहुंचकर शिकायत की है कि वह अशोक कोचिंग पर पढ़ने जाती है। कुछ दिन पहले उसका मौसेरा भाई ऋषभ उसकी कोचिंग पर आया और बताया कि उसका जन्मदिन है और उसे अपने साथ केक काटने की कहकर ले गया। वह छात्रा को सिटी सेंटर स्थित एक होटल में लेकर पहुंचा। जहां पर उसका दोस्त कार्तिक कडेरे भी वहां था। उसे कमरे में छोडऩे के बाद वह कुछ सामान लाने की कहकर चला गया और उसके जाते ही कार्तिक ने उसके साथ अश्लील हरकत शुरू कर दी। इतना ही नहीं फोटो-VIDEO शूट कर लिए। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसका मौसेरा भाई आया और उसे कोचिंग पर छोड़ गया।
VIDEO किए वायरल
दो दिन पहले आरोपी ने छात्रा के फोटो और VIDEO वायरल कर दिए। जब छात्रा का उसके दोस्तों व रिश्तेदारों के फोन आए तो VIDEO वायरल होने का पता लगा। जब इसका पता परिजन को चला तो छात्रा थाने पहुंची और मामले की शिकायत की।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.