बीएसपी की उत्पादन प्रयोगशालाओं को एनएबीएल की मान्यता

Updated on 31-08-2022 05:30 PM

रायपुर
बीएसपी ने एक और उपलब्धि हासिल की। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र को नेशनल एक्रिडिटेशन बोर्ड फॉर टेस्टिंग एंड कैलिब्रेशन लेबोरेटरीज (एनएबीएल) ने संयंत्र की उत्पाद परीक्षण प्रयोगशालाओं को रासायनिक और यांत्रिक परीक्षण के वर्ग में एनएबीएल मान्यता प्रदान की है।

29 अगस्त को आरसीएल के सम्मेलन कक्ष में आयोजित एक औपचारिक समारोह में, इस अवसर पर उपस्थित सेल-भिलाई स्टील प्लांट के निदेशक प्रभारी, अनिर्बान दासगुप्ता और कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) अंजनी कुमार ने इस महती सफलता और उपलब्धि पर भिलाई बिरादरी को बधाई दी। साथ ही उन्होंने सीजीएम (गुणवत्ता और एसएमएस-3), संदीप कुमार कर के नेतृत्व में बिना किसी बाहरी सलाहकार को शामिल किए इस सफलता को प्राप्त करने के लिए आरसीएल टीम द्वारा किए गए प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उत्पाद परीक्षण प्रयोगशालाओं के एनएबीएल मान्यता के साथ ही भिलाई इस्पात संयंत्र अब भारत में उन कुछ एकीकृत इस्पात संयंत्रों में से एक है, जिनके पास इन-हाउस परीक्षण प्रयोगशालाओं को यह मान्यता प्राप्त हुई है।यह न केवल भिलाई इस्पात संयंत्र की व्यावसायिक संभावनाओं को बढ़ाएगा बल्कि ग्राहकों के विश्वास और संतुष्टि में भी वृद्धि करेगा। उल्लेखनीय है कि एनएबीएल मान्यता, आईएसओ/आईईसी-17025-2017 प्रयोगशाला मानक, एक प्रयोगशाला के उच्च स्तर की पारदर्शिता और अनुपालन क्षमता को मान्यता प्रदान करने के लिए दिया जाता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.