नाना जी ने चित्रकूट में मुक्त विश्वविद्यालय की कल्पना को साकार रूप दिया – केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान

Updated on 10-10-2022 06:48 PM

नाना जी की 106 वीं जयंती पर चित्रकूट में चार दिवसीय ग्रामोदय मेले का हुआ शुभारंभ

भोपाल
सतना जिले में प्रसिद्ध तपोस्थली चित्रकूट में भारत रत्न नाना जी देशमुख की 106 वीं जयंती पर रविवार को 4 दिवसीय ग्रामोदय मेला का शुभारंभ केन्द्रीय कौशल विकास एवं उच्च शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान द्वारा नानाजी मंडप के सामने नाना जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। केन्द्रीय मंत्री प्रधान ने कहा कि राजनीति में रह कर समाज नीति की नई परिभाषा नानाजी ने दी है। नानाजी ने चित्रकूट में मुक्त विश्वविद्यालय की कल्पना को साकार रूप दिया है कि लोग आएँ सीखे, समझे और आत्म-सात कर अपने जीवन में उतारें।

केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, मध्यप्रदेश के सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम एवं विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा,उत्तराखंड सरकार के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, सहकारिता, उच्च शिक्षा एवं स्कूली शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, मध्यप्रदेश के खनिज मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री सुश्री ऊषा ठाकुर, उत्तर प्रदेश सरकार के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री राकेश सचान, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह, लोकसभा सदस्य सतना गणेश सिंह, लोकसभा सदस्य बांदा चित्रकूट आर.के. सिंह पटेल, मध्यप्रदेश लघु उद्योग निगम की अध्यक्ष श्रीमती इमरती देवी, मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के महानिदेशक अनिल कोठारी, जन अभियान परिषद मध्यप्रदेश के उपाध्यक्ष जितेंद्र जामदार, महात्मा गांधी राज्य ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज संस्थान मध्यप्रदेश के निदेशक संजय सराफ एवं दीनदयाल शोध संस्थान के प्रधान अतुल जैन प्रमुख रूप से मंचासीन रहे।  मंच के बाँयी तरफ संतों के लिए अलग से मंच बनाया गया था, जिसमें चित्रकूट के सभी प्रमुख संत-महात्मा मंचासीन रहे।

केन्द्रीय मंत्री प्रधान ने कहा कि हम सभी का सौभाग्य है कि आज भारत रत्न नाना जी देशमुख की जयंती पर इस कार्यक्रम में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। चित्रकूट 21वीं शताब्दी में एक नया रूप ले रहा है, गाँव में पढाई कैसे हों, संस्कार कैसे हो इस पर दीनदयाल शोध संस्थान रोल मॉडल का काम कर रहा है। भारत को आत्म निर्भर बनाने के लिए जरूरी है गाँव को आत्म-निर्भर बनाना। कोरोना काल में  प्रधानमंत्री के नेतृत्व में 150 देशों में दवाइयाँ पहुँचाई गई है।

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि आत्म-निर्भर भारत के सपने को साकार करने में दीनदयाल शोध संस्थान देश में एक रोल मॉडल है। आज जल उपलब्धता की दिशा में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जो काम हो रहा है वह आने वाले 50 वर्ष में बढ़ती आबादी के लिये पीने के पानी की आपूर्ति और जल-संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय है। वर्ष 2047 तक हम आजादी का शताब्दी वर्ष एक विकसित भारत के रुप में मनायेंगे

 सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा, पर्यटन एवं अध्यात्म मंत्री सुश्री उषा ठाकुर, खनिज संसाधन मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह और ठाकुर जयवीर सिंह संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री उत्तरप्रदेश सरकार ,श्री राकेश सचान मंत्री उत्तरप्रदेश सरकार, सतना सांसद गणेश सिंह ,बांदा चित्रकूट सांसद आर के सिंह पटेल ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम का संचालन दीनदयाल शोध संस्थान के महाप्रबंधक अमिताभ वशिष्ठ द्वारा किया गया। कार्यक्रम की भूमिका संगठन सचिव अभय महाजन द्वारा रखी गई। अतिथियों का स्वागत डीआरआई के उपाध्यक्ष निखिल मुंडले एवं उत्तम बनर्जी द्वारा किया गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.