नर्मदा उफनाई, इंदिरा सागर बांध के 12 गेट खोले:उज्जैन में शिप्रा चढ़ी

Updated on 11-08-2022 06:56 PM

मध्यप्रदेश में दो दिन से हो रही बारिश से नदी-नाले उफना गए हैं। कई बांधों के गेट खोलकर पानी छोड़ा जा रहा है। मध्यप्रदेश में अब तक 24 इंच बारिश हो चुकी है। सामान्य बारिश का कोटा 23 इंच का है। यानी 1 इंच ज्यादा पानी गिर गया है। भोपाल में बुधवार को 6 घंटे में ढाई इंच बारिश हुई। भोपाल शहर के लगभग सभी प्रमुख बाजारों और सड़कों पर पानी भर गया। कोलार डैम के 8 में से 2 गेट खोलना पड़े। बाग मुगालिया में तेज बारिश से झरना फूट पड़ा और 20 से ज्यादा दुकानों में 2 फीट तक पानी भर गया।

इंदौर शहर में बारिश की वजह से 7 में से 3 तालाब ओवरफ्लो हो गए। एक तालाब लबालब है। 3 तालाब भी लगभग भर चुके हैं। यशवंत सागर के दो गेट खोलना पड़े। कई इलाकों में घुटनों तक पानी भर गया। सड़कों पर कारें बहती नजर आईं।

ग्वालियर-शिवपुरी फोरलेन हाईवे (एनएच-46) पर मुड़खेड़ा टोल प्लाजा से पहले अमर नदी पर बने पुल का एप्रोच स्लैब धंसक गया। ऐसा बारिश के कारण एप्रोच वाले हिस्से के नीचे की मिट्टी बह जाने से हुआ। 2015 में तैयार हुए इस पुल पर NHAI (नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया) ने हादसे की आशंका को देखते हुए फोरलेन हाईवे को 3 किलोमीटर तक सिंगल-वे कर दिया है।

उज्जैन और आसपास के इलाकों में हो रही भारी बारिश से शिप्रा नदी भी उफान पर आ गई। बुधवार सुबह ही नदी के किनारे जलमग्न हो गए थे। इसके बाद दिन में तेजी से नदी का पानी बढ़ना शुरू हुआ और रात होते-होते नदी का पानी बड़े पुल को पार कर गया। बाढ़ की वजह से नदी किनारे रहने वाले लोगों को बाहर निकाला गया। कई लोग अपने घरों की ऊपरी मंजिल पर पहुंच गए। नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से नदी किनारे खड़ी कारें बहने लगीं, जिन्हें खींचकर बाहर निकालना पड़ा। रतलाम में कुरेल नदी के पुल पर पानी आ जाने से रतलाम-खाचरौद मार्ग बंद रहा।

तवा बांध से छोड़े जा रहे पानी से खंडवा में इंदिरा सागर बांध का जलस्तर 260 मीटर तक पहुंच गया। बुधवार रात 10 बजे इंदिरा सागर बांध के 12 गेट खोले गए। 2154 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। पावर हाउस में बिजली उत्पादन की 8 टरबाइन के जरिए भी 1840 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। यानी बांध से कुल 3994 पानी छोड़ा जा रहा है। आज ओंकारेश्वर डैम के 12 गेट भी खोले जा सकते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.