नरोत्तम ने राजस्थान के सीएम का मांगा इस्तीफा

Updated on 02-07-2022 05:08 PM

भोपाल राजस्थान के उदयपुर मामले पर मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का बयान सामने आया है। उन्होंने राजस्थान सरकार को मामले में पूरी तरह विफल बताते हुए कहा है कि ऐसे मुख्यमंत्री को रहने का कोई अधिकार नहीं है, उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा मीडिया से चर्चा कर रहे थे।

उदयपुर संबंधी सवालों पर उन्होंने कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया और कहा है कि गहलोत सरकार से पुरी तरफ विफल है। ह्रदय विदारक, पीड़ादायक एवं लोमहर्षक घटना है कुछ सिरफिरों ने तुष्टिकरण की नीति के कारण उदयपुर में यह हृदय विदारक घटना को अंजाम दिया है और ये कांग्रेस जो तुष्टिकरण की राजनीति करती है उसका यह परिणाम है। जैसी घटनाएं केरल, पश्चिम बंगाल और जम्मू-कश्मीर में होती थीं वैसी तालिबानी घटना राजस्थान में हुई है।


ग्रह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा ये कट्टरपंथ राजस्थान में तुष्टिकरण की राजनीति के कारण कांग्रेस की नीति से हावी हो रहे है, और इसलिए जितनी निंदा की जाए इस घटना की उतनी कम है। राजस्थान के दंगे देख लें आप, हिंदुओं को टारगेट करके उन पर हमला किया जाता है, और उसी का परिणाम है कि गहलोत सरकार ने इन उग्रवादियों और अतिवादियों के सामने घुटने टेक दिए हैं। ऐसे मुख्यमंत्री को रहने का कोई अधिकार नहीं है। ऐसे मुख्यमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए।

राजस्थान के मंत्री प्रसादी लाल मीणा द्वारा उदयपुर मामले के लिए बीजेपी को जिम्मेदार ठहराने के सवाल पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि और क्या कह सकते हैं वे अपनी सरकार के बचाव में आप ही सोचिए। सरकार उनकी है कार्रवाई उनको करना है, जिम्मेदार हम हैं। अगर उनको लग रहा है बीजेपी का कोई नाम है तो उसको गिरफ्तार करें ना, उजागर करें ना। एक जिम्मेदार आदमी इस तरह की बात कल्पनाओं पर आधारित बोल रहा है, कल्पनाओं के स्वर्ग में विचरण करना कांग्रेस की पुरानी संस्कृति है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
इंदौर की डिजाइन एजेंसी द कॉन्टेक्स्ट रूम, ने हाल ही में दुबई में आयोजित द मार्केटिंग सोसाइटी जीसीसी अवार्ड्स 2026 में मैगी स्पाइसी कैंपेन के लिए पहला स्थान हासिल किया है। 15…
 12 August 2026
इंदौर। 15 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि देश के इतिहास, आजादी और उससे जुड़ी भावनाओं को याद करने का दिन है। इस दिन शहर में कहीं तिरंगा…
 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
Advt.